{"_id":"5cb8df60bdec22141a4a3531","slug":"lok-sabha-elections-2019-stoning-at-polling-booths-in-badgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडगाम में पोलिंग बूथों पर पथराव, चाडूरा में दो गुट भिड़े, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडगाम में पोलिंग बूथों पर पथराव, चाडूरा में दो गुट भिड़े, आधा दर्जन घायल
Fri, 19 Apr 2019 02:04 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
बडगाम पोलिंग बूथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत की दो सीटों श्रीनगर व उधमपुर डोडा के लिए दूसरे चरण में वीरवार को मतदान हुआ। श्रीनगर सीट के लिए बडगाम जिले में कुछ पोलिंग बूथों पर पथराव की घटना हुई। हालांकि, इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ। चाडूरा में दो गुटों के बीच भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अलगाववादियों के बहिष्कार की कॉल के बाद भी मतदाता घरों से निकले। हालांकि, श्रीनगर में कम संख्या में मतदाता निकले, लेकिन दो अन्य जिले बडगाम व गांदरबल में मतदान के प्रति उत्साह रहा। उधमपुर सीट पर कई दुल्हा-दुल्हन पारंपरिक ड्रेस पहने मतदान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
कठुआ में नानक चक में बूथ के बाहर बसपा व भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। दोनों ही सीटों पर आधा दर्जन से अधिक ईवीएम बदले गए। शाम पांच बजे तक रियासत में वोटिंग प्रतिशत 43.3 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन