{"_id":"5cb8e0cebdec2213f7550a55","slug":"lok-sabha-elections-2019-in-srinagar-lowest-voting-in-last-four-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चुनावों में श्रीनगर में सबसे कम वोटिंग, डाउनटाउन के 90 पोलिंग बूथ पर कोई वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार चुनावों में श्रीनगर में सबसे कम वोटिंग, डाउनटाउन के 90 पोलिंग बूथ पर कोई वोट नहीं
Fri, 19 Apr 2019 02:10 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
डाउनटाउन पोलिंग बूथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2004, 2009, 2014 व 2019 के चार चुनावों में इस बार श्रीनगर संसदीय सीट पर सबसे कम 14.1 फीसदी मतदान हुआ। इससे पहले तारिक हमीद कर्रा के इस्तीफे के बाद 2017 में हुए उपचुनाव में भारी हिंसा के बीच 7.2 प्रतिशत मत पड़े थे। उपचुनाव में डॉ. फारूक अब्दुल्ला सांसद चुने गए, जबकि 2014 में पीडीपी के कर्रा ने उन्हें हराया था।
विज्ञापन
श्रीनगर जिले के हजरतबल विधानसभा में 9.5, जदिबल-8.3, ईदगाह-3.4, खानयार-9.1, हब्बाकदल-4.3, अमीराकदल-4.9, सोनावर-12.5 व बटमालू में 7.9 प्रतिशत वोट पड़े। गांदरबल जिले के कंगन विधानसभा में 23.5 व गांदरबल में 12.0 और बडगाम जिले के चाडूरा विधानसभा में 9.9, बडगाम-18.8, बीरवाह-23.6, खानसाहिब-24.3 व चरार-ए-शरीफ में 24.1 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इस बीच श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके के 90 पोलिंग बूथ पर एक भी मत नहीं पड़े।
विज्ञापन
वर्ष प्रतिशत
2004 18.57
2009 25.55
2014 25.86
2017 7.2
(उपचुनाव)
फारूक, जितेंद्र, विक्रमादित्य समेत 24 के भाग्य ईवीएम में बंद
श्रीनगर से डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उधमपुर से पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, डोगरा राजपरिवार के विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री लाल सिंह व हर्षदेव सिंह समेत 24 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। उधमपुर में 1685779 एवं श्रीनगर में 1295304 वोटर थे।
विज्ञापन
डेढ़ लाख फर्स्ट टाइम वोटर ने किया मत का प्रयोग
उधमपुर व श्रीनगर सीट पर लगभग डेढ़ लाख फर्स्ट टाइम वोटर ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से 1.2 लाख 18 से 21 साल के हैं। सीईओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 25 महिला तथा 149 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे।