{"_id":"5c8ce175bdec2214031bb950","slug":"lok-sabha-elections-2019-former-ias-shah-faizal-will-launch-his-party-tomorrow-at-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पूर्व आईएएस शाह फैजल आज अपनी पार्टी का करेंगे एलान, शेहला रशीद भी हो सकती हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पूर्व आईएएस शाह फैजल आज अपनी पार्टी का करेंगे एलान, शेहला रशीद भी हो सकती हैं शामिल
Sun, 17 Mar 2019 08:50 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
शाह फैजल
जम्मू कश्मीर के पू्र्व आईएएस शाह फैजल रविवार को अपनी पार्टी जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट को लॉन्च करने जा रहे हैं। शाह फैजल को लेकर पहले ही अटकलें लगाई जा रही थी कि वे जम्मू कश्मीर की प्रमुख पार्टियों में से किसी भी पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
लेकिन उस दौरान उन्होंने इस बात का एलान किया था कि वो खुद की पार्टी बनाएंगे। इसको लेकर रविवार को श्रीनगर में पार्टी की लॉन्चिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं सूत्रों की मानें तो महिला एक्टिविस्ट शेहला रशीद शाह फैजल की पार्टी में शामिल हो सकती हैं और फारुख अबदुल्ला के खिलाफ श्रीनगर से चुनाव भी लड़ सकती है।
विज्ञापन