फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha Election : Youths clashed at NC election rally in Mendhar poonch

लोकसभा चुनाव: मेंढर में नेकां की चुनावी रैली में भिड़े युवक, चले चाकू, तीन घायल, जीएमसी राजोरी रेफर

Sun, 19 May 2024 06:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 19 May 2024 06:13 PM IST
सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की चुनावी रैली के दौरान कुछ युवक आपस में भिड़ गए। इस दौरान कुछ ने एक दूसरे पर चाकू से भी वार किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election : Youths clashed at NC election rally in Mendhar poonch
पुंछ में घायल युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला पुंछ के मेंढर में रविवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की चुनावी रैली के दौरान कुछ युवक आपस में भिड़ गए। इस दौरान कुछ ने एक दूसरे पर चाकू से भी वार किया। इस भिंड़त में तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद आगामी इलाज के लिए उन्हें जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मेंढर में रविवार को नेकां के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला, लोकसभा प्रत्याशी मियां अल्ताफ सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। इस रैली के एक तरफ युवाओं के दो गुटों के बीच यह घटना पेश आई। घटना के उपरांत मेंढर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नेकां के पूर्व विधायक और पीर पंचाल के अध्यक्ष जावेद अहमद राणा ने घटना को लेकर सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेकां की चुनावी रैली युवक तेज हथियार आदि लेकर कैसे पहुंच गए, इसकी जांच की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed