{"_id":"6603dc281a4d7d5d460fee83","slug":"lok-sabha-election-union-minister-anurag-thakur-in-jammu-rally-in-support-of-dr-jitendra-singh-in-udhampur-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: जम्मू दौरे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उधमपुर में डॉ. जितेंद्र सिंह के समर्थन में की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: जम्मू दौरे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उधमपुर में डॉ. जितेंद्र सिंह के समर्थन में की रैली
Wed, 27 Mar 2024 02:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 27 Mar 2024 02:13 PM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास के लिए मोदी सरकार ने कई योजनाएं शुरू कीं। जम्मू कश्मीर को पिछली सरकारों ने आतंकवाद का गढ़ बना दिया था। आंतकवाद और अलगाववाद के चलते प्रदेश में 45 हजार से अधिक लोगों ने अपनी जानें गंवा दीं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर दौरे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बुधवार को जम्मू कश्मीर दौरे पर पहुंचे हैं। प्रदेश भाजपा नेताओं ने उनका जम्मू हवाई अड्डे पर पहुंचने पर स्वागत किया। इसके बाद अनुराग ठाकुर सड़क मार्ग से उधमपुर के लिए रवाना हुए। उधमपुर में उन्होंने केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह के समर्थन में प्रचार किया।
विज्ञापन
इस दौरान उधमपुर शहर में भाजपा की तरफ से रैली का भी आयोजन किया गया। रैली जखैनी के अंबेडकर चौक से शुरू होकर शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों से होते हुए जिला पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। मीडिया से रूबरू होते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास के लिए मोदी सरकार ने कई योजनाएं शुरू कीं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर को पिछली सरकारों ने आतंकवाद का गढ़ बना दिया था। आंतकवाद और अलगाववाद के चलते प्रदेश में 45 हजार से अधिक लोगों ने अपनी जानें गंवा दीं। भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाकर प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बड़ी है। रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं।
विज्ञापन