फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha Election: home minsiter Amit Shah address public meeting in Jammu on april 16

Amit Shah in Jammu: पथराव, गोलीबारी गुजरे वक्त की बात, अब अंतिम सांसें गिन रहा आतंकवाद- शाह

Tue, 16 Apr 2024 05:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 05:20 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि जम्मू में पैर रखते ही भाजपा कार्यकर्ता के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ये याद करके कि भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने यहीं बलिदान दिया था।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: home minsiter Amit Shah address public meeting in Jammu on april 16
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू के पलौड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब जम्मू कश्मीर में पथराव और गोलीबारी गुजरे समय की बात बन गए हैं। अब प्रदेश में आतंकवाद अंतिम सांसें गिन रहा है।

विज्ञापन


शाह ने कहा, पीएम मोदी के कार्यकाल के 10 साल में जम्मू-कश्मीर को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। एक जमाना था, जब ऐसे जलसे की कल्पना ही नहीं कर सकते थे। पथराव होता था, गोलीबारी होती थी, बम धमाके होते थे, पाकिस्तान से हड़ताल का ऐलान किया जाता था और 370 का साया पूरे जम्मू-कश्मीर पर छाया था। आज 370 समाप्त हो गई है, आतंकवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है और जो युवा पथराव कर रहे थे, उन युवाओं के हाथ में लैपटॉप है।'
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा, 'श्यामा प्रसाद ने नारा दिया था, 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान व दो निशान नहीं चलेगा'। आज जम्मू कश्मीर से 370 समाप्त हो गया है। पूरे देश की तरह यहां भी आन-बान-शान के साथ हमारा तिरंगा गगन छू रहा है। बहुत कठिन दौर से संघर्ष करके भाजपा के नेता जम्मू-कश्मीर की कश्ती को बाहर निकाल कर लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू में पैर रखते ही भाजपा कार्यकर्ता के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ये याद करके कि भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने यहीं बलिदान दिया था।

Lok Sabha Election: home minsiter Amit Shah address public meeting in Jammu on april 16
अमित शाह की रैली में पहुंचे लोग - फोटो : संजय कुमार

शाह ने कहा, 'फारूक अब्दुल्ला कहते थे कि नरेंद्र मोदी 10 बार प्रधानमंत्री बन जाएं, लेकिन अनुच्छेद 370 नहीं हटा सकते। लेकिन दूसरी बार के कार्यकाल में ही जम्मू-कश्मीर से 370 हटा दिया गया है।'

शाह ने महबूबा मुफ्ती को घेरते हुए कहा, 'महबूबा कहती थीं कि अगर 370 हटा तो तिरंगे को कोई कंधा देने वाला नहीं होगा। आप और मैं तो चले जाएंगे लेकिन तिरंगा तो अजर है, अमर है... हमेशा रहने वाला है।'

उन्होंने कहा कि नेकां-पीडीपी कहते थे कि गुज्जर और बकरवाल का आरक्षण काट दिया जाएगा, लेकिन उनके आरक्षण से बदलाव किए बिना पहाड़ी समुदाय को आरक्षण दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed