{"_id":"5ca38384bdec2214422fb75b","slug":"lok-sabha-election-2019-security-brief-by-indian-army-crpf-bsf-jammu-kashmir-police-in-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों की हुई बैठक
Tue, 02 Apr 2019 09:15 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 02 Apr 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
security brief in srinagar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने मंगलवार को सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इसमें मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों के साथ-साथ गर्मी के दिनों के लिए एक संयुक्त सुरक्षा रणनीति विकसित करने पर चर्चा की गई। बैठक सुरक्षा एजेंसियों के उच्च अधिकारियों के साथ मौजूदा सुरक्षा स्थिति के साथ-साथ लोकसभा चुनाव के लिए एक रणनीति तैयार करने के लिए बुलाई गई।
जानकारी के अनुसार सेना कमांडर दो दिवसीय कश्मीर दौरे पर हैं। मंगलवार को श्रीनगर स्थित बादामीबाग कैंट में 15 कोर मुख्यालय में हुई बैठक में 15 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने एलओसी के हालात और पाकिस्तानी सेना की तरफ से की गई नापाक हरकतों के दौरान होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
बाद में सेना कमांडर ने दक्षिणी कश्मीर में स्थित कई सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा भी किया। सैन्य कमांडरों ने उन्हें हालात से अवगत कराया। बैठक में सेना, पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

डीएसपी वजाहत हुसैन कमोडेशन डिस्क से सम्मानित
डीएसपी वजाहत हुसैन को सम्मानित करते ले. जनरल रणबीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने दक्षिणी कश्मीर में पुलिस के डीएसपी (ओप्स) शोपियां वजाहत हुसैन (केपीएस-116051) को कमोडेशन डिस्क से सम्मानित। डीएसपी वजाहत को यह सम्मान उनके द्वारा शोपियां के बडीगाम ऑपरेशन के लिए दिया गया, जिसमें आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के 3 टॉप कमांडरों सहित 5 आतंकी मार गिराए गए थे।
मारे गए टॉप कमांडरों में सद्दाम पाडर (बुरहान वानी का करीबी), तौसीफ शेख और बिलाल मोहन शामिल थे, जबकि अन्य दो आतंकी आदिल ठोकर और डॉ. मोहम्मद रफी भट (कश्मीर यूनिवर्सिटी असिस्टेंट प्रोफेसर) थे। यह ऑपरेशन 6 मई, 2018 को सेना की 44 आरआर, 34 आरआर, 3 आरआर, सीआरपीएफ और शोपियां पुलिस द्वारा अंजाम दिया गया था।