फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: second phase election in srinagar and udhampur

दूसरे चरण में श्रीनगर, उधमपुर संसदीय सीट पर चुनाव कल, 29.81 लाख मतदाता, 24 उम्मीदवार मैदान में

Wed, 17 Apr 2019 12:01 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 17 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: second phase election in srinagar and udhampur
चुनाव के लिए ईवीएम तैयार करते पीठासीन अधिकारी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में श्रीनगर और उधमपुर संसदीय सीट पर मंगलवार शाम को प्रचार थम गया। अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। श्रीनगर और उधमपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मैदान में 24 उम्मीदवार हैं, जिनके भाग्य का फैसला 29.81 लाख मतदाता करेंगे। दोनों संसदीय सीटों पर 18 अप्रैल को प्रात 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


श्रीनगर और उधमपुर निर्वाचन क्षेत्रों में 2981083 पंजीकृत मतदाता हैं जिनमें 1543571 पुरुष, 1416387 महिला और 21056 सेवा मतदाता हैं (20780 पुरुष और 276 महिला) तथा 69 मतदाता थर्ड जेंडर के रूप में पंजीकृत हैं। दोनों संसदीय सीटों पर प्रत्येक में 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनावों के सुचारु संचालन के लिए दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 4426 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मंगलवार को विभागीय अधिकारियों ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 
विज्ञापन

श्रीनगर संसदीय क्षेत्र 
श्रीनगर संसदीय क्षेत्र तीन जिलों के 15 विधानसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है।  जिनमें सेंट्रल कश्मीर-गांदरबल, श्रीनगर और बड़गाम शामिल है। इनमें कुल 1295304 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 1294560 आम मतदाता और 744 सेवा मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। आम मतदाताओं में 667252 पुरुष और 627282 महिला मतदाता हैं। सेवा मतदाताओं में 728 पुरुष और 16 महिला, जबकि 26 थर्ड जेंडर के रूप में मतदाता हैं। इस संसदीय क्षेत्र में 1716 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव मैदान में भाजपा के शेख खालिद जहांगीर, पीडीपी के आगा सईद मोहसिन, जेके नेशनल पैंथर्स पार्टी के अब्दुल रशीद गनई, जम्मू-कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस के डा. फारूक अब्दुल्ला, जनता दल यूनाईटेड के शौकत हुसैन खान, शिव सेना के अब्दुल खालिक भट्ट, जेएंडके पीपुल्स कान्फ्रेंस के इरफान रजा अंसारी, राष्ट्रीय जन क्रांति पार्टी के नजीर अहमद लोन, मानवाधिकार नेशनल पार्टी के नजीर अहमद सोफी शामिल है, जबकि बिलाल सुलतान, सज्जाद अहमद डार, अब्दुल रशीद बांडे निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में मैदान में हैं। 2017 के उप चुनावों में निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1261395 थी।

 

उधमपुर संसदीय क्षेत्र
उधमपुर संसदीय क्षेत्र में मैदान में बहुजन समाज पार्टी से तिलक राज भगत, भारतीय जनता पार्टी के डा. जितेंद्र सिंह, आईएनसी के विक्रमादित्य सिंह, जेकेएनपीपी के हर्ष देव सिंह, डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के चौधरी लाल सिंह, नवरंग कांग्रेस पार्टी मोहम्मद आयूब, शिव सेना की मीनाक्षी शामिल हैं। इसके अलावा बंसीलाल, राकेश मुदगल, शब्बीर अहमद, गरीब सिंह और फिरदोस अहमद निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में मैदान में है। यह निर्वाचन क्षेत्र 6 जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है। इनमें किश्तवाड़, डोडा, रामबन, रियासी, उधमपुर और कठुआ शामिल हैं।



इस संसदीय सीट में कुल 1685779 मतदाता हैं, जिनमें 1665467 आम मतदाता और 20312 सेवा मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। आम मतदाताओं में 876319 पुरुष और 789105 महिला मतदाता हैं। सेवा मतदाताओं में, 20052 पुरुष और 260 महिला  मतदाता हैं। जबकि थर्ड जेंडर के रूप में 43 मतदाता हैं। संसदीय क्षेत्र में निर्वाचन आयोग ने 2710 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। 2014 में आम चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र की मतदातां की संख्या 1469072 थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed