{"_id":"5c992d33bdec22147760f984","slug":"lok-sabha-election-2019-omar-abdullah-says-mehbooba-mufti-is-responsible-for-kashmir-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां ने बजाया चुनावी बिगुल, उमर ने कश्मीर के हालात के लिए महबूबा को बताया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां ने बजाया चुनावी बिगुल, उमर ने कश्मीर के हालात के लिए महबूबा को बताया जिम्मेदार
Tue, 26 Mar 2019 01:04 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल कांफ्रेंस ने उत्तरी कश्मीर से अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है। सोमवार को बारामुला के कुंजर में नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने चुनावी रैली में पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद अकबर लोन के सिर ताज सजाने के लिए लोगों से सही नेता को वोट डालने की अपील की। उमर ने पीडीपी और पीपुल्स कांफ्रेंस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह ऐसे राजनीतिक दल हैं जो भाजपा के समर्थक रह चुके हैं। इसलिए लोगों को सोच समझकर वोट का इस्तेमाल करना होगा।
श्रीनगर से करीब 32 किलोमीटर दूर बारामुला के कुंजर में उम्मीद से परे रैली में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, जिसमें ज्यादा संख्या युवाओं की रही। लोगों में काफी उत्साह था। उनका कहना था कि चुनाव विकास के लिए बहुत जरूरी है, लोकतंत्र में ही विकास होता है और रोजगार के रास्ते भी खुलते हैं। हमें उम्मीद है जिसको हम वोट देंगे वो हमारे लिए काम करेगा।
लोकतंत्र से ही होगा विकास
रैली में आए सज्जाद अहमद डार ने कहा, यहां बेरोजगारी है, बिजली नहीं है ... लोकतंत्र से ही फायदा है, इससे विकास होता है। एक अन्य नौजवान फैय्याज अहमद लोन ने कहा, हम चाहते हैं विकास हो और ऐसा केवल लोकतंत्र में ही हो सकता है... चुनाव होने से फायदा होगा... बहुत नेता आए मगर कुछ नहीं हुआ। अब उम्मीद है विकास होगा, बेरोजगारी दूर होगी।
विज्ञापन
नेकां उपप्रधान ने सज्जाद पर भी निशाना साधा
नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आज जो हालात कश्मीर में बने हैं उसकी जिम्मेदार पीडीपी है। उन्होंने पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद गनी लोन पर भी निशाना साधा और कहा कि उनका प्रत्याशी भी मैदान में है और सज्जाद पिछली सरकार में भाजपा का समर्थन कर चुके हैं और भाजपा राज्य का स्पेशल स्टेटस छीनना चाहती है। उमर ने कहा, आप किसे एमपी बनाना चाहते हैं जो भाजपा का साथ दे, वो भाजपा जो 370 और 35ए को ख़त्म करना चाहती है। जो राज्य का स्पेशल स्टेटस छीनना चाहती है। या उसे जो अुच्छेद 370 और 35ए को बचाएगा।