फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: omar abdullah says hope the new central government will talk to pakistan

उमर अब्दुल्ला ने जताई उम्मीद, नई सरकार पाकिस्तान से बातचीत को सकारात्मक कदम उठाएगी

Tue, 26 Mar 2019 08:25 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 26 Mar 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: omar abdullah says hope the new central government will talk to pakistan
उमर अब्दुल्ला - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई है कि केंद्र की नई सरकार पाकिस्तान के साथ बातचीत को सकारात्मक कदम उठाएगी। पाकिस्तान की ओर से की गई पहल के जवाब में वह उसी तरह की पहल करेगी ताकि दोनों देश बातचीत शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ सकें। 
विज्ञापन


उमर ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि एक व्यक्ति यही उम्मीद कर सकता है कि 23 मई के बाद वाली केंद्र सरकार ऐसे कदम उठाएगी जिससे भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू हो सके। अगर शारदा पीठ गलियारा खुलता है तो वह करतारपुर के बाद पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्र में आने वाला दूसरा धार्मिक मार्ग होगा जो दोनों पड़ोसी देशों को जोड़ेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इमरान खान द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शारदा पीठ गलियारा खोले जाने की घोषणा का स्वागत है। उम्मीद है कि पाकिस्तानी सरकार लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए कारगिल-स्कर्दू मार्ग खोलने की भी घोषणा करेगी। वर्षों से लंबित मामलों में इमरान खान की ओर से फैसला लिया जाना अच्छा संकेत है। धार्मिक स्थलों के लिए रास्ता खोले जाने से दोनों देशों के बीच तनाव को भी कम करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed