{"_id":"5c9a3d53bdec22147609e99e","slug":"lok-sabha-election-2019-omar-abdullah-says-hope-the-new-central-government-will-talk-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर अब्दुल्ला ने जताई उम्मीद, नई सरकार पाकिस्तान से बातचीत को सकारात्मक कदम उठाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर अब्दुल्ला ने जताई उम्मीद, नई सरकार पाकिस्तान से बातचीत को सकारात्मक कदम उठाएगी
Tue, 26 Mar 2019 08:25 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 26 Mar 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई है कि केंद्र की नई सरकार पाकिस्तान के साथ बातचीत को सकारात्मक कदम उठाएगी। पाकिस्तान की ओर से की गई पहल के जवाब में वह उसी तरह की पहल करेगी ताकि दोनों देश बातचीत शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ सकें।
उमर ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि एक व्यक्ति यही उम्मीद कर सकता है कि 23 मई के बाद वाली केंद्र सरकार ऐसे कदम उठाएगी जिससे भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू हो सके। अगर शारदा पीठ गलियारा खुलता है तो वह करतारपुर के बाद पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्र में आने वाला दूसरा धार्मिक मार्ग होगा जो दोनों पड़ोसी देशों को जोड़ेगा।
उन्होंने कहा कि इमरान खान द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शारदा पीठ गलियारा खोले जाने की घोषणा का स्वागत है। उम्मीद है कि पाकिस्तानी सरकार लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए कारगिल-स्कर्दू मार्ग खोलने की भी घोषणा करेगी। वर्षों से लंबित मामलों में इमरान खान की ओर से फैसला लिया जाना अच्छा संकेत है। धार्मिक स्थलों के लिए रास्ता खोले जाने से दोनों देशों के बीच तनाव को भी कम करने में मदद मिलेगी।