फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: jammu seat, congress candidate gets lesser vote within its constituency

जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अपने विधानसभा में भाजपा से पिछड़े

Fri, 24 May 2019 09:20 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 24 May 2019 09:20 PM IST
सार

  • नेकां और पीडीपी खेमे का वोट कांग्रेस खाते में गया
  • पार्टी को राजोरी, दरहाल, कालाकोट, सुरनकोट, मेंढर में बढ़त मिली 

विज्ञापन
lok sabha election 2019: jammu seat, congress candidate gets lesser vote within its constituency

विस्तार

जम्मू संसदीय सीट पर नेकां से समझौते और पीडीपी के जम्मू-पुंछ संसदीय सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का कांग्रेस को फायदा मिला। दोनों दलों के खेमों के हजारों वोट कांग्रेस के खाते में गए। कांग्रेस दोनों दलों के दरहाल, राजोरी, कालाकोट, सुरनकोट, मेंढर क्षेत्रों से बढ़त पाने में सफल रही। पिछली बार 2014 के चुनाव में नेकां और पीडीपी के मैदान में होने से कांग्रेस कालाकाोट, विजयपुर, नौशेरा में पिछड़ी थी। 
विज्ञापन


पार्टी प्रत्याशी मदन लाल शर्मा सुरनकोट और पुंछ से भी लीड हासिल नहीं कर पाए थे। पिछली बार वर्तमान सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी मदन लाल शर्मा पर दो लाख 57 हजार वोटों से पराजित किया था, जबकि 2019 में 3 लाख 2875 वोटों से हराया है, जो पचास हजार से अधिक का आंकड़ा है।  
विज्ञापन


2014 में गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को 69811 और कांग्रेस को 26978 वोट मिले थे। इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी रमण भल्ला ने अपने गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में 35508 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर ने 69340 वोट हासिल किए। तब भी पार्टी प्रत्याशी मदन लाल शर्मा, बागवानी मंत्री रहे (मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी) रमण भल्ला के विधानसभा क्षेत्र गांधीनगर से पिछड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार कांग्रेस को अखनूर से 27170, दरहाल में 19857, राजोरी में 15988 वोट हासिल हुए थे। इस बार कांग्रेस को अखनूर से 8900, दरहाल से 54319, राजोरी से 65641, कालाकोट से 27927, सुनरकोट से 70529, मेंढर से 69351, हवेली से 62915 वोट हासिल हुए। इस बार भाजपा प्रत्याशी ने कुल 858066 और कांग्रेस प्रत्याशी ने 555191 वोट हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed