{"_id":"5c99f7a1bdec22146e0fa29b","slug":"lok-sabha-election-2019-excise-department-appointed-officers-to-stop-false-consumption-of-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में चुनावी सीजन में शराब के गलत इस्तेमाल को रोकने की पहल, सभी जिलों में अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में चुनावी सीजन में शराब के गलत इस्तेमाल को रोकने की पहल, सभी जिलों में अधिकारी नियुक्त
Tue, 26 Mar 2019 03:27 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 26 Mar 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में आबकारी विभाग की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। यह अधिकारी चुनाव के मद्देनजर नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने जिले में हर रोज शराब से संबंधित रिपोर्ट बनाएंगे और चुनाव आयोग को इसकी जानकारी देंगे।
चुनाव में शराब का गलत इस्तेमाल न हो, इसलिए इन अधिकारियों को मानीटरिंग के लिए नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव तक छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
जम्मू जिले का अनिल चंदन को, कठुआ का रफी मलिक, सांबा का अतुल शर्मा, उधमपुर का रुपाली वैद, रियासी का गुलरेज हक, राजोरी का वीरेंद्र सिंह, पुंछ का मोहम्मद आरिफ को नोडल अफसर बनाया गया है।
विज्ञापन
जबकि डोडा का नईम उर रहमान, किश्तवाड़ का तोसीफ मुस्तफा, रामबन का तारिक हुसैन, श्रीनगर का मोहम्मद अल्ताफ, बडगाम का साकिब हुसैन शाह, गांदरबल का मुश्ताक अहमद, पुलवामा का तारिक अहमद, शोपियां का रफीक अहमद, अनंतनाग का सलीम अकबर, कुलगाम का हुसैन अहमद, बारामुला का शौकत हुसैन, बांदीपोरा का फारूक अहमद, कुपवाड़ा का मुदस्सर यासिन, लेह का मोहम्मद अकबर हकीम और कारगिल का यासिर अराफात को नोडल अफसर बनाया गया है।
राज्य मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि चुनाव में शराब का भी जमकर इस्तेमाल होता है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को अपने साथ 9 से अधिक बोतल ले जाने की अनुमति नहीं है।