फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: bjp three winning candidates went delhi for parliamentary board meeting

जम्मू-कश्मीर: भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद डॉ. जितेंद्र, जुगल किशोर और नांग्याल दिल्ली रवाना

Fri, 24 May 2019 09:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 24 May 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: bjp three winning candidates went delhi for parliamentary board meeting
जम्मू संभाग की दोनों सीटों पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद नव निर्वाचित सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर शर्मा शुक्रवार दोपहर बाद नई दिल्ली रवाना हो गए। इसके अलावा लद्दाख से भाजपा के नव निर्वाचित सांसद जामयांग सेरिंग नांग्याल भी दिल्ली रवाना हो गए है। 
विज्ञापन


25 मई शनिवार को होने वाली भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में यह सभी सांसद भी हिस्सा लेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार उधमपुर-डोडा लोकसभा सीट से चुनाव डा. जितेंद्र सिंह  केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर पीएमओ का कार्र्यभार संभाल चुके हैं।  
विज्ञापन


वहीं जम्मू पुंछ से संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार चुनाव जीते जुगल किशोर शर्मा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके है। इससे पूर्व में लगातार दो बार नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी रह चुके हैं। रियासत में लद्दाख संभाग से चुनाव जीते जामयांग सेरिंग नांग्याल वर्तमान में लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद लेह के मुख्य कार्यकारी काउंसलर के तौर पर कार्य कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इन तीनों में से किसी एक का मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री बनना लगभग तय है और नामों को लेकर कयास का सिलसिला तेज हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed