फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: bjp in jammu kashmir gets maximum vote from migrants and postal ballots

जम्मू-कश्मीर में लोकसभ चुनाव में माइग्रेंट, पोस्टल वोट पाने में आगे रहे भाजपा के प्रत्याशी

Fri, 24 May 2019 09:43 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 24 May 2019 09:43 PM IST
सार

  • अनंतनाग में सोफी यूसुफ को 7251 माइग्रेंट वोट मिले 
  • श्रीनगर में शेख खालिद को 2584 माइग्रेंट वोट मिले 

विज्ञापन
lok sabha election 2019: bjp in jammu kashmir gets maximum vote from migrants and postal ballots

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की छह संसदीय सीटों पर भाजपा प्रत्याशी माइग्रेंट और पोस्टल वोट पाने में आगे रहे। कश्मीर की तीन और लद्दाख की एक सीट पर देशभर में बसे विस्थापितों और पोस्टर वोटरों ने भाजपा पर विश्वास जताया। हालांकि इसमें लद्दाख की सीट भाजपा के खाते में आई है, लेकिन कश्मीर की तीनों सीटों पर नेकां ने कब्जा किया गया है। 
विज्ञापन


अनंतनाग सीट पर 18 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें भाजपा प्रत्याशी सोफी यूसुफ को सबसे अधिक 7251 माइग्रेंट और 538 पोस्टल वोट मिले। उन्होंने कुल 10225 वोट हासिल किए। जिसमें ईवीएम से 2436 वोट ही आए थे, जबकि  अधिकांश माइग्रेंट खाते से आए। बारामुला की सीट पर 9 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें भाजपा प्रत्याशी मोहम्मद मकबूल वार ने 1813 माइग्रेंट और 581 पोस्टल वोट हासिल किए। 
विज्ञापन


श्रीनगर की सीट पर 12 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें भाजपा प्रत्याशी शेख खालिद जहांगीर ने 2584 माइग्रेंट और 85 पोस्टल वोट हासिल किए। उन्होंने कुल 4631 वोट हासिल किए, जिसमें आधे माइग्रेंट वोट थे। लद्दाख की सीट पर भाजपा ने बाजी मारी। पार्टी प्रत्याशी जामयांग सेंरिग नामग्याल ने 1599 पोस्टल वोट हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा को 17852 पोस्टस वोट हासिल हुए। यह किसी भी प्रत्याशी के लिए सबसे अधिक पोस्टल वोट थे। उधमपुर सीट पर विजेता डा. जितेंद्र सिंह को 8905 पोस्टल वोट हासिल हुए। पोस्टल और माइग्रेंट वोट में वोटरों ने भाजपा पर विश्वास जताया। रियासत के छह सीटों पर तीन में जम्मू, उधमपुर और लद्दाख पर भाजपा को जीत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed