{"_id":"5cb60d79bdec22144f418d56","slug":"lok-sabha-election-2019-857-booths-in-srinagar-constituency-susceptible-security-forces-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर लोकसभा सीट पर 857 बूथ अतिसंवेदनशील, 18 को होंगे चुनाव, सुरक्षाबल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर लोकसभा सीट पर 857 बूथ अतिसंवेदनशील, 18 को होंगे चुनाव, सुरक्षाबल तैनात
Wed, 17 Apr 2019 12:17 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर घाटी में दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा। श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए शांतिपूर्वक तरीके से मतदान करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। श्रीनगर सीट के रिटर्निंग ऑफिसर शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि इस सीट पर 857 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील है। इसको ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
चौधरी के मुताबिक पूरे लोकसभा क्षेत्र में 1700 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वीरवार को होने वाले मतदान के लिए सभी कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। सुबह 7 बजे शुरू होने वाले मतदान से एक घंटा पहले डमी वोट डाले जाएंगे। मतदान को संपन्न करवाने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
सभी पोलिंग स्टेशनों पर सीएपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल लगाए गए हैं। जिससे की मतदाताओं को कोई परेशानी न उठानी पड़े।