{"_id":"5c9a5a1cbdec2214541205c7","slug":"lok-sabha-election-2019-14-from-udhampur-seat-and-13-candidate-from-srinagar-seat-filed-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: उधमपुर सीट पर अंतिम दिन 10 ने भरा पर्चा, श्रीनगर से कुल 13 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: उधमपुर सीट पर अंतिम दिन 10 ने भरा पर्चा, श्रीनगर से कुल 13 नामांकन
Tue, 26 Mar 2019 10:28 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर/श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर से पर्चा दाखिल करते पीडीपी के आगा सैयद मोहसिन
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे चरण में जम्मू-कश्मीर की उधमपुर-डोडा व श्रीनगर लोकसभा सीट पर मतदान होना है। इन सीटों पर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन 10 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। यहां नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को होगी। नामांकन 29 मार्च तक वापस लिए जा सकते हैं। दूसरे चरण की सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान होगा।
चुनाव अधिकारी रोहित खजूरिया के अनुसार,अंतिम दिन पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह, पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह, मार्तंड सिंह, गरीब सिंह, बंसी लाल, मीनाक्षी, प्रेमनाथ, राकेश मुद्गल, शब्बीर अहमद और फिरदौस अहमद वानी ने नामांकन दाखिल किया।
मार्तंड सिंह ने अपने पिता विक्रमादित्य सिंह के लिए कवरिंग कैंडिडेट के रूप में नामांकन दाखिल किया है। विक्रमादित्य कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेमनाथ डोगरा ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के कवरिंग कैंडीडेट के रूप में नामांकन दाखिल करवाया है। इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
श्रीनगर से अंतिम दिन 10 नामांकन
श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के चुनाव के लिए मंगलवार को दस नामांकन दाखिल किए गए। इसके साथ इस सीट पर कुल 13 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मंगलवार को दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन इस सीट के लिए पीपुल्स कांफ्रेंस के इरफान रजा अंसारी, पैंथर्स पार्टी के अब्दुल रशीद गनई, शिवसेना के अब्दुल खालिक भट, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के आगा सैयद मोहसिन, मानवाधिकार राष्ट्रीय पार्टी के नजीर अहमद सोफी, जदयू के शौकत हुसैन खान, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सज्जाद अहमद डार, अब्दुल रशीद बांडे, बिलाल सुल्तान, अब्दुल हुसैन अंसारी ने परचे दाखिल किए। इससे पहले नेशनल कांफ्रेंस के डॉ फारूक अब्दुल्ला, भाजपा के शेख खालिद जहांगीर और राष्ट्रीय जन क्रांति पार्टी के नजीर अहमद लोन ने नामांकन पत्र भरे थे।