फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok adalt

डोडा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 450 मामलों का किया निपटारा

विज्ञापन
lok adalt
डोडा/भद्रवाह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भद्रवाह ने अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भाऊ और सचिव मुदस्सर फारूख की देखरेख में डोडा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 450 मामलों का निपटारा कर 2,17,350 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोग अदालत का उद्घाटन करने के बाद अध्यक्ष ने वादियों को अदालत के लाभों और सुलह के माध्यम से विवादों के निपटारे के बारे में बताया। वहीं, डालसा भद्रवाह के सचिव ने पार्टियों के बीच विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालतों की आवश्यकता और महत्व पर जोर दिया। पीआर जिला और सत्र न्यायाधीश एवं डालसा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भाऊ ने छह पीठों का गठन किया गया था।
विज्ञापन

इसमें जिला भर में भद्रवाह, डोडा, मुंसिफ कोर्ट ठाठरी और मुंसिफ कोर्ट गंदोह के अदालत परिसरों में लोक अदालत के तहत मामलों का निपटारा किया गया। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक कंपाउंडेबल मामले, वैवाहिक मामले, रखरखाव, चेक बाउंस, दीवानी, वसूली, श्रम, पीयूएस मामले, एमएसीटी मुकदमेबाजी, पूर्व मुकदमेबाजी के मामले और अन्य उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें कुल 1047 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 450 मामलों का निपटारा पक्षकारों की उपस्थिति में किया गया। साथ ही अदालतों के पीठासीन अधिकारियों, संबंधित अदालतों के बार सदस्यों, बैंकों और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के प्रयासों से बैंक वसूली, धन वसूली और एमएसीटी मामलों में कुल 17464274 रुपये का निपटान किया गया। साथ ही 217350 रुपये का जुर्माना भी वसूल भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed