फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lohri

लोहड़ी के लिए सजने लगे बाजार

विज्ञापन
Lohri
जम्मू। उत्तर भारत के प्रसिद्ध त्योहार लोहड़ी के लिए मंदिरों के शहर के बाजार सजने शुरू हो गए हैं। यह पर्व वीरवार 13 जनवरी को मनाया जाएगा। मुख्यता ये पंजाब का सांस्कृतिक पर्व है, लेकिन इसकी व्यापकता पूरे उत्तर भारत में है जिस कारण यह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी के दिन आग में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाई जाती हैं। आग के चारों तरफ चक्कर लगाकर सभी लोग अपने सुखी जीनव की कामना करते हैं।
विज्ञापन

लोहड़ी को लेकर शहर के बाजारों में रौनक है। हालांकि बढ़ते कोविड के मामलों ने दुकानदारों की चिंता को बढ़ा दिया है। शहर के नई बस्ती, गांधी नगर, हरि मार्केट आदि बाजार सज चुके हैं। पुराने शहर के फत्तू चौगान, पक्का डंगा व ज्यूल क्षेत्र में विशेष तौर पर दुकानों की सजावट की गई है। लोहड़ी पर्व को लेकर लोग खरीदारी भी कर रहे हैं। बाजार में सप्ताह पहले से ही लोहड़ी की धूम देखने को मिल रही है। दुकानों में मुंगफली गुड़, रेवड़ियां, तिल, गजक आदि के स्टॉल लग गए हैं। बाजार में मुंगफली, गजक और मक्की के 200 ग्राम से लेकर एक किलो तक के अलग-अलग पैकेट तैयार किए गए हैं। कोविड के लेकर प्रशासन की ओर से की जा रही सख्ती के चलते बाजारों में उस तरह की रौनक नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed