फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lohri in Jammu Kashmir celberated with dancing and singing distributed happiness

Lohri in Jammu: प्रदेश में लोहड़ी पर्व पर अग्नि को दिया अर्घ्य, नाच-गाकर बांटीं खुशियां

Fri, 13 Jan 2023 10:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 13 Jan 2023 10:44 PM IST
सार

गजनसू स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गोल पत्तन पोस्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया। इस दौरान जवानों को मिठाइयां भेंट कीं।

विज्ञापन
Lohri in Jammu Kashmir celberated with dancing and singing distributed happiness
Lohri in Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर में शुक्रवार को लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर अग्नि को अर्घ्य दिया गया। साथ ही लोगों को मूंगफली, गज्जक, रेवड़ी आदि वितरित किए गए। इस दौरान ढोल की थाप पर नाच-गाकर खुशियां भी बांटीं।

विज्ञापन


शालामार रोड स्थित केंद्रीय महाजन सभा ने अध्यक्ष रोमेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में लोहड़ी मनाई। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और खुशहाली लेकर आता है। वहीं, तवी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से लोहड़ी पर्व पर 50 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन


महाजन सभा तालाब तिल्लो में भी लोहड़ी मनाई गई। कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभा के अध्यक्ष अयोध्या गुप्ता ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। डोगरा हॉल जम्मू में डोगरा सदर सभा ने अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क की अध्यक्षता में लोहड़ी मनाई गई। ऑल जम्मू सिविल सोसाइटी फोरम और वरिष्ठ नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। लोहड़ी पर्व पर अध्यक्ष ने सभी लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहड़ी पर्व शांति, भाईचारा और समृद्धि का प्रतीक
 
नेकां ने शुक्रवार को शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में लोहड़ी पर्व मनाया गया। इस दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोहड़ी पर्व शांति, भाईचारा और समृद्धि का प्रतीक है। इस तरह के त्योहार भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ सांप्रदायिक सोहार्द को मजबूत बनाते हैं। इन त्योहारों से हमारी संस्कृति जुड़ी हुई है। इस मौके पर प्रांतीय सचिव शेख बशीर अहमद, बाबू रामपाल, विजय लोचन, प्रदीप बाली मौजूद रहे।

Lohri in Jammu Kashmir celberated with dancing and singing distributed happiness
Lohri 2023 - फोटो : संवाद

भाजपा ने पत्तन पोस्ट पर बीएसएफ के साथ मनाई लोहड़ी

गजनसू स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गोल पत्तन पोस्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया। इस दौरान जवानों को मिठाइयां भेंट कीं।

भाजपा मढ़ मंडल के ब्लॉक प्रधान विक्रमजीत सिंह मन्हास की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मूंगफली,रेवड़ी, गजक, बताशे आदि बांटे गए। वहीं, कंपनी कमांडर अनिल कुमार की अगुवाई में जवानों अग्नि को अर्घ्य दिया। इसके बाद सभी जवानों का मुंह मीठा करवाया गया। जवानों ने नाच गाकर खुशियां भी बांटीं। इस दौरान भारत माता की जय के जयघोष भी लगाए। आयोजन के लिए जवानों ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। जवानों का कहना था कि ड्यूटी के बीच इस तरह के आयोजन से उनका मनोबल और ऊंचा हो जाता है। स्थानीय लोगों से संवाद का मौका भी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed