फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lockdown Jammu Kashmir latest news in Hindi, thousands of people returning daily from different states

Coronavirus Jammu Kashmir: जम्मू संभाग का ये इलाका घोषित किया गया रेड जोन, यहां मिले थे तीन संक्रमित

Sat, 28 Mar 2020 01:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 28 Mar 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Lockdown Jammu Kashmir latest news in Hindi, thousands of people returning daily from different states
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर

लॉकडाउन के दौरान आदेशों की अवहेलना कर मस्जिद में नमाज अदा करने गए जम्मू संभाग के रियासी जिले में मौलवी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। डीएसपी वसीम महमूद ने कहा कि 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि नवाबाद स्थित मस्जिद में नमाज अदा की गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौलवी मोहम्मद जफर के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके साथ ही नगर के वार्ड पांच में दुकान खोलकर सामान बेच रहे दुकानदार रमेश कुमार के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उधर, लॉकडाउन के बीच विभिन्न राज्यों से जम्मू कश्मीर लौटने वाले लोगों की संख्या रोजाना एक हजार से भी अधिक है। इनमें से कई लोग विभिन्न प्रदेशों में इलाज करवाकर लौट रहे हैं तो कई छात्र, मजदूर और कर्मचारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों से रोजाना लौट रहे हजारों लोग

शुक्रवार तक कुल 19647 लोगों को स्क्रीनिंग के बाद प्रदेश में दाखिल होने की अनुमति दी जा चुकी है। इनमें से अब तक लगभग तीन हजार लोग कठुआ और सांबा में स्थापित किए गए क्वारंटीन केंद्रों में 14 दिन के लिए रखे गए हैं।

सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय और उच्चाधिकारियों के निर्देश के मुताबिक दो मार्च से विदेशी यात्रा कर लौटे लोगों को क्वारंटीन केंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन लोगों की सेहत और लक्षणों पर भी नियमित नजर रखे हुए हैं।

पुलिस के अनुसार जिले के तमाम नाकों को सील कर दिया गया था, लेकिन अब भी अटल सेतु के रास्ते लोगों के आने का सिलसिला जारी है। बसोहली प्रशासन की ओर से ऐसे कुछ लोगों को विभिन्न क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया है। हालांकि इनमें से कई लोगों ने बताया कि उन्हें चटाई पर रात काटने को मजबूर होना पड़ रहा है और उनके पास खान पान के प्रबंध भी नहीं हैं। उधर, जिला राजोरी के मंजाकोट इलाके को डीएम ने रेड जोन घोषित कर दिया है। बता दें कि इसी इलाके से एक डॉक्टर और उनके दो रिश्तेदार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

भाजपा नेताओं ने लोगों को मुहैया कराई खाद्य सामग्री

Lockdown Jammu Kashmir latest news in Hindi, thousands of people returning daily from different states
भाजपा नेताओं ने लोगों को मुहैया कराई खाद्य सामग्री - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के नेता और लोकसभा क्षेत्र अनंतनाग के प्रभारी सोफी मोहम्मद यूसुफ ने अनंतनाग में जम्मू कश्मीर के बाहर रहने वाले लोगों के लिए राशन मुहैया कराया।

इस दौरान यूसुफ ने लोगों से अपील की, कि वह सरकारी आदेशों का पालन करें। लॉकडाउन के दौरान बहुत ही आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।

मोहम्मद यूसुफ ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उन्हें खाने-पीने की कोई दिक्कत नहीं होगी। लगातार राशन व अन्य आवश्यक चीजें पहुचायी जाती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed