{"_id":"5e7b24cf8ebc3e76902919a6","slug":"lockdown-in-jammu-police-taught-people-like-social-distancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में लॉकडाउन : बाहर निकले लोगों को पुलिस ने कुछ ऐसे सिखाई ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में लॉकडाउन : बाहर निकले लोगों को पुलिस ने कुछ ऐसे सिखाई ‘सोशल डिस्टेंसिंग’
Wed, 25 Mar 2020 03:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 25 Mar 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोग।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का कहर इस समय पूरी दुनिया में फैला है और वर्तमान में इससे अभी निपटने का एक मात्र तरीका है सोशल डिस्टेंसिंग। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का आदेश दिया है। लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो इसकी गंभीरता को नहीं समझ रहे और सड़कों पर नजर आ रहे है। जम्मू में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। लेकिन जम्मू-कश्मीर में ऐसा करने वालों को पुलिस ने एक अलग तरीके से इस बात को समझाया।
बुधवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को स्थानीय पुलिस ने सड़क पर कुछ दूरी पर बनाए गए घेरों में बैठाया ताकि वो समझ सके कि यह कितना जरूरी है। पुलिस की ओर से हिदायत दी जा रही है कि लोगों से दूरी बनाए रखे और लॉकडाउन का पालन करें। इतना ही नहीं ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस इसलिए सख्त कदम उठा रही है ताकि लोग अपने घरों में ही रहें। इतना ही नहीं पुलिस की ओर से लोगों को मुर्गा बनाया जा रहा है या फिर उठक-बैठक करवाई जा रही है। कुछ लोगों को पुलिस ने समझाकर घर भी भेजा और उनसे आगे लॉकडाउन के समय में घर से बाहर न निकलने की अपील की।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: People who were flouting restrictions that have been imposed amid lockdown, made to sit in circles drawn to maintain social distance, in Jammu. #COVID19 pic.twitter.com/4MQMh5LXgV
— ANI (@ANI) March 25, 2020विज्ञापन