{"_id":"609780540eb80032276b2cbd","slug":"lockdown-in-jammu-kashmir-people-from-outside-states-start-returning-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सुनसान पड़ीं सड़कें, काम न मिलने से अब घरों को लौटने लगे बाहरी राज्यों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सुनसान पड़ीं सड़कें, काम न मिलने से अब घरों को लौटने लगे बाहरी राज्यों के लोग
Sun, 09 May 2021 11:55 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 09 May 2021 11:55 AM IST
सार
प्रदेश में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान चौक-चौराहों पर मुस्तैदी से तैनात हैं। हर आने-जाने वाले से घर से बाहर निकलने का कारण पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी को रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के बीच लोग घरों में ही रह रहे हैं। हालांकि जरूरी काम के लिए कुछ लोग बाहर निकल रहे हैं। शुक्रवार सुबह छह से दस बजे तक खोली गईं दुकानों के बाहर भीड़ रही। दिन में भी कुछ दिहाड़ी लगाने वाले काम की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
लालॉकडाउन कडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की टीमें दिन भर शहर में गश्त करती रहीं। मोबाइल वैनों के माध्यम से नजर रखी जा रही है। बिना कारण किसी को भी घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा। सड़कों पर सन्नाटा है।
विज्ञापन
उधर, अब काम न मिलने से दूसरे राज्यों के लोग भी अपने घर लौट रहे हैं। लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण सब काम रुक गए हैं। अब घरों से बाहर निकलना पड़ रहा है। गरीब लोग खाने के जुगाड़ के लिए काम की तलाश करने लगे हैं।
विज्ञापन