फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Doctors arrive home to treat the mother of retired air warrior

Lockdown Jammu Kashmir: सेवानिवृत्त हवाई योद्धा की मां के इलाज के लिए घर पहुंचे डॉक्टर, सभी ने की स्वास्थ्य विभाग की सराहना

Sun, 19 Apr 2020 03:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 19 Apr 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Doctors arrive home to treat the mother of retired air warrior
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए लॉकडाउन के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इनमें वह लोग भी हैं, जो बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीच भी हर कोई अपने स्तर पर दूसरों की मदद के लिए आगे आ रहा है। ऐसे में भारतीय वायुसेना के हवाई योद्धा की बीमार मां को उपचार की जरूरत महसूस हुई तो स्वास्थ्य विभाग के स्वेत योद्धा की टीम तुरंत मदद के लिए गजनसू स्थित घर पहुंच गई और उपचार दिया।
विज्ञापन


वायुसेना के सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन कमल सिंह उबेरह ने बताया कि उनकी 85 वर्षीय मां सावित्री देवी दो साल से बीमार हैं। अधिकतर समय बिस्तर पर ही रहती हैं। शुक्रवार को उन्हें अस्पताल ले जाना चाहते थे, इसके लिए मढ़ ब्लॉक के बीएमओ डॉ. हरबख्श सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने घर में रहकर इंतजार करने की सलाह दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीएमओ से बात किए थोड़ी ही देर हुई थी कि तीन सदस्यीय टीम घर में पहुंच गई। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही सुखद अनुभव था कि जो मेरी बीमार मां के उपचार के लिए मेडिकल टीम घर पहुंची। यही कार्य हमें दुनिया से अलग बनाते हैं। उन्हाेंने कहा कि तकनीकी तौर पर अस्पताल यह करने के लिए बाध्य नहीं था, पर बीएमओ और उनकी टीम का यह असाधारण कार्य मानवीय पहलुओं को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुढ़ापे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मां चलने में असमर्थ हैं, यहां तक कि वह करवट भी नहीं ले सकती। उन्हें पिछले दो वर्ष से केथेटर ट्यूब लगाया जा रहा है। परिवार ने हर 15 दिन बाद उसे बदलने के लिए जम्मू से एक चिकित्सा व्यवसायी को हायर किया। मगर मार्च में जब केथेटर ट्यूब को बदलने की जरूरत महसूस हुई तो कोई विकल्प नहीं था। क्योंकि लॉकडाउन के कारण आवाजाही बंद थी। ऐसे में किसी तरह मार्च में अस्पताल मढ़ ले गए। वहां बीएमओ ने कहा था कि अगली बार आने से पहले फोन कर लेना। सेवानिवृत कैप्टन ने कहा कि जब शुक्रवार को फोन कर बात की तो उन्होंने टीम ही घर भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed