फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lockdown

भद्रवाह में 23 क्वारंटीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बढ़ी सख्ती

विज्ञापन
lockdown
भद्रवाह। कोरोना संक्रमण के मामलों में बढोतरी होने के बाद जिला डोडा के अन्य हिस्सों सहित भद्रवाह कस्बे में भी लॉकडाउन की पाबदियां सख्त कर दी गई हैं। प्रशासनिक आदेेेश के बाद पूरे कस्बे में सोमवार को दिनभर कर्फ्यूू जैसे हालात बने रहे। गौरतलब है कि इससे पूर्व कोरोनो वायरस का कोई भी मामला नहीं होने के कारण, जिला डोडा को सरकार द्वारा ग्रीन जोन घोषित किया गया था और साथ ही प्रशासन द्वारा लॉकडाउन में कुछ ढील दी गई थी। जिसके बाद लोगों ने बाजारों में जाना शुरू कर दिया और वाहनों की आवजाही की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गई थी। भद्रवाह और डोडा के तीन क्वारंटीन केंद्रों में रखे गए 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार की सुबह प्रशासन ने लॉकडाउन के नियमों में सख्ती करने सहित जिलेभर में वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन

दुकानदारों को भी अपने प्रतिष्ठान व दुकानें खोलने और लोगों को अनावश्यक बाहर निकलने पर पांबदी लगा दी है। तहसीलदार भद्रवाह जीशान ताहिर ने बताया कि कस्बे के कम्यूनिटी हॉल कोटली और रॉयल बर्ड होटल में बनाए गए क्वारंटीन केंद्रों से 14 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें कोविड केयर सेंटर डोडा में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसलिए लोगों से अपील है कि डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि सभी पॉजिटिव व्यक्ति पहले से ही प्रशासनिक क्वारंटीन किए गए थे। सख्ती एहतियात के तौर पर की गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर भद्रवाह में कर्फ्यू लगाने की प्रसारित हो रही खबरें गलत हैं। लॉकडाउन प्रतिबंधों में सख्ती की गई है। दवा की दुकानें हमेशा की तरह खुली हैं और जरूरी काम वाले लोगों को भी आवाजाही की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed