{"_id":"5e8593ed8ebc3e78ad174d79","slug":"lockdown-and-coronavirus-jammu-kashmir-news-three-people-died-while-going-to-home-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः रास्ते बंद थे तो पहाड़ों पर से घर के लिए चल पड़े, रास्ते में तीन लोगों को लील गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः रास्ते बंद थे तो पहाड़ों पर से घर के लिए चल पड़े, रास्ते में तीन लोगों को लील गई मौत
Thu, 02 Apr 2020 12:57 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
पीरपंजाल की पहाड़ियां
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के चलते घाटी में फंसे तीन लोगों की पहाड़ी रास्ते से बनिहाल स्थित अपने घर लौटते समय पहाड़ से गिरकर मौत हो गई। मंगलवार देर रात हुए हादसे के शिकार हुए तीनों मृतक मजदूर बताए जा रहे हैं। अपने अन्य साथियों के साथ जवाहर टनल के ऊपर पहाड़ी रास्ते से जा लौट रहे थे।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान गुलाम मोहिउद्दीन द्राबू (34), रियाज अहमद (22) और जुबेर अहमद (17) के रूप में हुई है। सभी बनिहाल के रहने वाले थे। हादसे में एक घायल भी हुआ है, जिसकी पहचान परवेज अहमद (22) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल बनिहाल लाया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी रामबन हसीबुल उर रहमान के अनुसार श्रीनगर में मजदूरी करने वाले हिंजाल गांव के कुछ लोग लॉकडाउन के चलते पैदल ही लौट रहे थे। जवाहर टनल बंद होने की वजह से इन लोगों ने पीरपंजाल की पहाड़ियों को पार कर घर वापसी का प्रयास किया। यह इलाका बर्फ से ढका हुआ है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना बुधवार को तब मिली, जब साथी श्रमिकों ने बताया कि उनके कुछ साथी अभी तक नहीं पहुंचे हैं। सूचना के बाद प्रशासन, पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल सहित शवों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।