फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lockdown and coronavirus, Air pollution falls in Jammu Kashmir

लॉकडाउनः जम्मू-कश्मीर में वायु प्रदूषण में आई गिरावट, सड़कों पर सन्नाटा

Fri, 27 Mar 2020 03:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 27 Mar 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Lockdown and coronavirus, Air pollution falls in Jammu Kashmir
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर

लॉकडाउन के चलते शहर में वायु प्रदूषण में कमी आई है। हवा में रेस्पिरेबल सस्पेंडेड पार्टिकुलेट मैटर (आरएसपीएम-10) की मात्रा में 60-70 फीसदी तक की गिरावट आई है। मौजूदा समय में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। अधिकतर वाहनों की आवाजाही बंद है। निर्माण कार्यों के साथ अन्य दूसरे प्रोजेक्ट भी बंद हैं।

विज्ञापन

 
आरएसपीएम 10 का सामान्य स्तर 140-150 माइक्रोग्राम पर-क्यूबिक मीटर रहता है, जो मौजूदा समय में 70-80 या इससे कम पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से वायु प्रदूषण का स्तर जांचने के लिए शहर के प्रमुख नरवाल, एमए स्टेडियम, पनामा चौक और बाड़ी ब्राह्मणा में जांच केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


आरएसपीएम 10 की श्रेणी वाले प्रदूषण के कण सेहत को खराब करते हैं। ये शरीर में पहुंचकर कई तरह का नुकसान पहुंचाते हैं, हालांकि इससे खतरनाक पीएम 2.5 श्रेणी वाला प्रदूषण होता है, ये कण नाक और मुंह के रास्ते शरीर में पहुंचकर जमा हो जाते हैं और इससे कई गंभीर बीमारियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लॉकडाउन के चलते आरएसपीएम 10 और पीएम 2.5 दोनों का स्तर 50 फीसदी से अधिक तक गिर गया है। आरएसपीएम 10 का सामान्य अपने परिसर में स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रतिक्यूबिक मीटर रहता है, जो सामान्य से भी नीचे चला गया है।

बोर्ड के वैज्ञानिक हेड लेबोरेटरी जम्मू डिवीजन व राज्य बोर्ड समीक्षक डा. यशपाल शर्मा का कहना है कि आरएसपीएम 10 में गिरावट आना राहत की बात है। आगामी दिनों में भी लाकडाउन के चलते वाहनों की आवाजाही नहीं होगी, जिससे प्रदूषण कम रहने से लोगों की सेहत पर अधिक असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed