फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Locals protest at Ring Road Toll Plaza

Jammu News: रिंग रोड टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों का विरोध

Mon, 10 Mar 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 10 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Locals protest at Ring Road Toll Plaza
गांव सई में नशे को लेकर विरोध करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : rspura
जेके02 और जेके21 नंबर की गाड़ियों को टोल से छूट, प्रशासन ने दिया आश्वासन
विज्ञापन

मीरां साहिब। फ्लाएं मंडल इलाके में रिंग रोड पर बने टोल प्लाजा को लेकर एक बार फिर स्थानीय लोगों और टोल कर्मियों के बीच टकराव हो गया। रविवार को जब स्थानीय लोग टोल प्लाजा से गुजर रहे थे, तो टोल कर्मियों ने उनका शुल्क काटना शुरू कर दिया। इस पर नाराज होकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे देखते ही देखते आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीडीसी सदस्य गीतू औलख भी घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थानीय निवासियों के पक्ष में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि जब टोल प्लाजा स्थापित किया गया था, तब स्थानीय लोगों को टोल से छूट देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब उनके साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि स्थानीय लोगों को टोल मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन

प्रशासन ने दिया समाधान का आश्वासन
सूचना मिलने के बाद तहसीलदार और पुलिस चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि टोल छूट के लिए स्थानीय निवासियों की सूची तैयार की जा रही है, और जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक जेके02 और जेके21 नंबर की गाड़ियों को टोल से छूट दी जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। तहसीलदार ने कहा कि वह इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे ताकि स्थानीय लोगों के लिए उचित समाधान निकाला जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed