{"_id":"5d9c69c88ebc3e01622a2d99","slug":"local-youth-took-part-in-an-indian-army-recruitment-drive-in-kupwara-earlier-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में सेना भर्ती का आयोजन, देश की सेवा के लिए उमड़ी युवाओं की फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में सेना भर्ती का आयोजन, देश की सेवा के लिए उमड़ी युवाओं की फौज
Tue, 08 Oct 2019 04:19 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 08 Oct 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना भर्ती का आयोजन किया। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय युवाओं ने शामिल होकर देश की सेवा करने का फैसला किया। बता दें कि कश्मीर और जम्मू संभाग में सेना भर्ती का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज यानी कि मंगलवार को कुपवाड़ा में रैली भर्ती का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भी भारतीय सेना और राज्य पुलिस ने सेना भर्ती का आयोजन किया गया था। इस भर्ती रैली में काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया था। वहीं राज्य में अुच्छेद 370 की समाप्ति व जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले की घोषणा के दो महीने बाद श्रीनगर में आयोजित पहली सेना भर्ती रैली में उमड़ी युवाओं की भीड़ ने आतंक के खौफ को ठेंगा दिखाते हुए देश के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया था। इस रैली में 2000 से अधिक युवा शामिल हुए थे।
विज्ञापन
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुम्हामा स्थित जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फेंट्री (जैकलाई) रेजिमेंटल सेंटर में बीते गुरुवार को भारतीय सेना द्वारा दो दिवसीय भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। पहले दिन सुबह करीब 7 बजे ही रेजिमेंटल सेंटर के बाहर हजारों की संख्या में युवा लंबी-लंबी कतारों में अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे। इन युवाओं में काफी जोश देखा गया।
विज्ञापन