फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   local cement scam in jammu

जम्मू: ब्रांडेड बोरियों में लोकल सीमेंट का घोटाला

Wed, 17 Jun 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 17 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
 local cement scam in jammu

ब्रांडेड बोरियों की पैकिंग में लोकल सीमेंट भरने के बड़े घोटाले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इसमें जम्मू सहित राजोरी, पुंछ और कई अन्य जिलों के बड़े सीमेंट डीलरों पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस ने सीमेंट की सैकड़ों बोरियों सहित आधा दर्जन लोगों को दबोचा है।

विज्ञापन


सीमेंट के एक गोदाम को भी सीज कर लिया गया है। इसे लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। शहर के कई बड़े सीमेंट डीलरों के नाम इस घोटाले में सामने आ सकते हैं। पिछले 20 दिन से इस घोटाले को सामने लाने के लिए होमवर्क किया जा रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि शहर के सिद्दड़ा इलाके में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एसडीपीओ नगरोटा भारत भूषण ने इसे मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी शुरुआत में एक गोदाम सीज किया गया है। तीन बड़े डीलरों के गोदामों में भी नकली सीमेंट होने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने सिद्दड़ा के पास एक ट्रक (जेके02एडी, 7620) पकड़ा। इसमें 708 सीमेंट की बोरियां पाई गईं, जिनमें दो बोरियां एसीसी, 402 अंबुजा और 304 गैंड ब्रांड का सीमेंट है।

अंबुजा और एसीसी सीमेंट की बोरियों में भी गैंडा ब्रांड (पंजाब) का सीमेंट भरा गया है। सीमेंट की जांच की गई है। इसमें पता चला है कि ब्रांडेड कंपनियों के सीमेंट की बोरियों में स्थानीय कंपनियों का सीमेंट भर कर बेचा जा रहा था।

पुलिस ने ट्रक चालक सुरेश कुमार निवासी अखनूर और कंडक्टर फारूक अहमद निवासी पुंछ को दबोचा। इससे पूछताछ करने पर पुलिस ने सिद्दड़ा के रगूरा में रहने वाले सीमेंट विक्रेता मोहम्मद हनीफ को भी दबोच लिया है, जिसके गोदाम में यह सीमेंट जाना था।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों का कहना है कि सिद्दड़ा की ही ग्लोबल कंस्ट्रक्शन, राजोरी के शर्मा सीमेंट और मेंढर के चिब सीमेंट स्टोर में भी यह सीमेंट जाता है। इन सीमेंट डीलरों के गोदाम भी सीज होंगे। पुलिस ने सीमेंट की ढुलाई कर रहे चार मजदूरों योगेश, अमित, धर्मेंद्र और शंकर को भी पकड़ा है।


पुलिस ने एफआईआर नंबर 120 में धारा 420, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। सिद्दड़ा पुलिस चौकी प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि  पुलिस को क्षेत्र में ऐसे कई और डीलरों के पास सीमेंट होने का शक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed