फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: If you are 18 years old then get your voter card done from today itself

जम्मू: आप 18 साल के हैं तो आज से ही बनवाएं वोट, शहर के 75 वार्डों में वोट बनवाने के लिए ईआरओ और बीएलओ सक्रीय

Tue, 01 Aug 2023 03:48 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 01 Aug 2023 03:48 PM IST
सार

18 साल की आयु वाले जरूर वोट बनवाएं। नगर निगम के चुनाव नवंबर में होने की संभावना है। 75 वार्डों में वोट बनवाने के लिए ईआरओ और बीएलओ लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन
Jammu: If you are 18 years old then get your voter card done from today itself
Voter id card (File) - फोटो : iStock

विस्तार

स्थानीय निकाय चुनाव के लिए एक अगस्त से युवा वोट बनवा सकेंगे। मतदाता सूचियों को अपग्रेड किया जाएगा। जम्मू शहर में 18 साल की आयु वाले जरूर वोट बनवाएं। नगर निगम के चुनाव नवंबर में होने की संभावना है। 75 वार्डों में वोट बनवाने के लिए ईआरओ और बीएलओ लगा दिए गए हैं। हर वार्ड में कार्यक्रम होगा। वोट संबंधी प्रक्रिया पूरी करवाने की जिम्मेदारी बीएलओ की रहेगी।

विज्ञापन


विधानसभा (विस) मढ़ के अंतर्गत वार्ड 72 और 75 में वोट बनवाने की जिम्मेदारी एसडीएम मढ़ की रहेगी। जम्मू नॉर्थ में वार्ड-34, 35, 36, 37, 38, 59, 67 को एसडीएम नागेश सिंह देखेंगे। जम्मू वेस्ट में वार्ड- 12, 13, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 39, 40 और 41 में सचिव परविंद्र कौर बीएलओ के माध्यम से वोटर सूचियां और वोट बनवाएंगी। जम्मू ईस्ट के 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 18, 19 और 71 में संयुक्त आयुक्त रिंपी कौर की देखरेख में वोट बनेंगे।
विज्ञापन


अभी पहले चरण में वोट बनवाने और मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने पर काम होगा। नगर निगम की सचिव परविंद्र कौर ने कहा कि मंगलवार से वोट बनवाए और मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाए जा सकते हैं। इसके लिए हर वार्ड में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब-क्या होगा 

ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन एक अगस्त को होगा। दावे और आपत्तियां एक से 11 तक ली जाएंगी, निस्तारण 16 को, मतदान सूची में बदलाव 21 अगस्त को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed