फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lineman death case

Jammu News: एक्सईएन और एसई को नोटिस जारी, 4 दिन में जवाब तलब

विज्ञापन
lineman death case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पनामा चौक में करंट लगने से लाइनमैन सहित अन्य तीन कर्मचारियों की मौत मामले में एक्सईएन राजेश शर्मा और अधीक्षण अभियंता (एसई) राजेंद्र शर्मा से जवाब मांगा है। इसके लिए एमडी ने मंगलवार को नोटिस जारी किया। इसमें करंट से मौतों में बढ़ोतरी का कारण पूछा गया है। चार दिन में राजेश शर्मा को पनामा चौक में लाइनमैन की मौत मामले में रिपोर्ट सौंपने को कहा है जबकि अधीक्षण अभियंता को संभाग में करंट लगने से हुई चार मौतों पर जानकारी मांगी है। दूसरी ओर, जांच कमेटी रिपोर्ट बना रही है। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू होगी। गलती किसकी रही, किसने बिजली चालू की और क्यों लापरवाही बरती गई, इन बिंदुओं पर कमेटी जांच कर रही है। दूसरे दिन भी कमेटी की ओर से अधिकारियों को कोई जवाब नहीं दिया गया।

एक्सईएन राजेश शर्मा और अधीक्षण अभियंता राजेंद्र शर्मा को नोटिस जारी किए हैं। करंट के मामलों में बढ़ोतरी का कारण पूछा गया है।
- शिव अनंत त्याल, एमडी, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed