फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   life normal in Srinagar

कश्मीर घाटी में लौटी रौनक, श्रीनगर की संडे मार्केट हाउसफुल

Sun, 20 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 20 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
life normal in Srinagar
घाटी में पटरी पर लौटी जिंदगी - फोटो : File Photo
घाटी रविवार को लगातार दूसरे दिन भी गुलजार रही। संडे मार्केट हाउसफुल रहा। सड़कों तथा बाजारों में लोगों का हर ओर हुजूम उमड़ पड़ा। श्रीनगर के साथ ही अन्य जिलों में भी लोगों ने सामान्य कामकाज किया। बाजारों में भीड़ इतनी अधिक रही कि ट्रैफिक को संभालने में पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन


घाटी में लगातार दूसरे दिन भी व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें तथा पेट्रोल पंप खुले। सभी जगहों पर लोगों की भीड़ देखी गई। संडे मार्केट में गर्म कपड़ों की खरीदारी को लोग उमड़े। सड़कों पर सार्वजनिक वाहन चले।
विज्ञापन


अंतर जनपदीय वाहनों की संख्या में भी इजाफा दिखा। रविवार को छुट्टी के बावजूद कुछ स्कूल खुले। शनिवार को ज्यादातर स्कूल खुले थे। बाजारों में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती करनी पड़ी। यह स्थिति अन्य जिला मुख्यालयों पर भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में अलगाववादियों की ओर से लगातार बंद का आह्वान किया गया। इसके चलते चार महीने से अधिक समय तक सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कैलेंडर में शनिवार और रविवार को बंद से छूट मिलने के बाद घाटी में कामकाज सामान्य हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed