{"_id":"5f0dc8334dde65077723ba38","slug":"lieutenant-governor-visits-bjp-leader-sheikh-wasim-bari-house-gave-20-lakh-help-to-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता शेख वसीम बारी के घर पहुंचे उपराज्यपाल, परिजनों को दी 20 लाख रुपये की मदद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता शेख वसीम बारी के घर पहुंचे उपराज्यपाल, परिजनों को दी 20 लाख रुपये की मदद
Tue, 14 Jul 2020 08:28 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 14 Jul 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू मंगलवार को बांदीपोरा में भाजपा के नेता शेख वसीम बारी के घर पहुंचे। बता दें जम्मू-कश्मीर के बंदीपोरा जिले में 8 जुलाई को आतंकवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष और उनके परिवार को अपना निशाना बनाया था।
विज्ञापन
8 जुलाई की शाम को आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बंदीपोरा स्थित भाजपा नेता के आवास पर हमला कर दिया। हमले में भाजपा नेता शेख वसीम, उनके पिता वसीर अहमद और भाई उमर शेख की मौत हो गई थी। उनका घर बंदीपोरा पुलिस स्टेशन के पास मुस्लिमाबाद खलूसा में स्थित है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने मृतकों के परिजन को 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता सौंपी और पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उपराज्यपाल ने घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि हिंसा के इस घृणित कार्य के मुजरिमों को कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह का जघन्य कृत्य, भय फैलाने का एक प्रयास है और इस तरह के हमलों का कोई औचित्य नहीं हो सकता है।
विज्ञापन