फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lieutenant Governor reached Mata Vaishno Dham, said - one lakh crores being spent in the development of the state

सुख शांति की कामना: उपराज्यपाल पहुंचे माता वैष्णो के दरबार, कहा- प्रदेश के विकास में किए जा रहे एक लाख करोड़ खर्च 

Mon, 04 Apr 2022 01:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 01:10 AM IST
सार

उप राज्यपाल सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास और शांति के लिए जन-जन का जागरूक होना जरूरी है। वर्तमान में जिस तेजी से जम्मू-कश्मीर में शांति के साथ विकास की बयार बह रही है, आने वाले समय में प्रदेश की पूरी तस्वीर बदली नजर आएगी। 

विज्ञापन
Lieutenant Governor reached Mata Vaishno Dham, said - one lakh crores being spent in the development of the state
कटड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के विकास पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास में अग्रसर है। यह बात रविवार को मां वैष्णो के भवन पहुंचे उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कही। उन्होंने माता के दरबार में हाजिरी लगाकर प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। कहा कि जम्मू-कश्मीर में बीते साल अक्तूबर से इस साल मार्च तक छह माह में 79 लाख के करीब पर्यटकों ने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका। 

विज्ञापन

श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र में किया किताब का विमोचन 

शाम चार बजे श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र में एक कार्यक्रम के दौरान एलजी ने जेसी चौधरी की लिखी ‘आत्मकथा’ किताब का विमोचन किया और गायक सोनू निगम के भजन का विमोचन करने के साथ रामानंद सागर के परिवार द्वारा 11 एपिसोड के बनाए गए भव्य मां वैष्णो देवी सीरियल का प्रोमो भी जारी किया।

विज्ञापन

मां वैष्णो देवी को साक्षात रूप दियाया गया 

उप राज्यपाल एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा ने कहा कि मां वैष्णो देवी को विश्व के कोने-कोने में प्रसिद्धि दिलवाने में प्रख्यात निर्माता निर्देशक रामानंद सागर का परिवार पूरी तरह से सक्रिय है, जिन्होंने मां वैष्णो पर आधारित सीरियल बनाया है। इसमें मां वैष्णो देवी को साक्षात रूप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास और शांति के लिए जन-जन का जागरूक होना जरूरी

सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास और शांति के लिए जन-जन का जागरूक होना जरूरी है। वर्तमान में जिस तेजी से जम्मू-कश्मीर में शांति के साथ विकास की बयार बह रही है, आने वाले समय में प्रदेश की पूरी तस्वीर बदली नजर आएगी, जिसका श्रेय स्थानीय निवासियों को जाता है।

दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा हाईवे का कार्य जारी

इसके साथ ही दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा हाईवे का कार्य जारी है। इसके जरिये कम समय में यात्री दिल्ली से कटड़ा पहुंच पाएंगे। रविवार बाद दोपहर आधार शिविर कटड़ा पहुंचे मनोज सिन्हा ने दोपहर तीन बजे मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। शाम चार बजे कटड़ा वापस आकर समारोह में शामिल हुए।

शाम छह बजे उप राज्यपाल जम्मू के लिए रवाना हुए

शाम छह बजे उप राज्यपाल जम्मू के लिए रवाना हुए। इस मौके पर मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर, रियासी की डीसी बबिला रकवाल, श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज सुलेमान चौधरी, एसएसपी रियासी अमित गुप्ता, एडिशनल सीईओ श्राइन बोर्ड नवनीत सिंह, डिप्टी सीईओ डॉ. जगदीश मेहरा, डॉ. विश्वजीत, नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु व अन्य मौजूद रहे थे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed