फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lieutenant Governor manoj Sinha said Come together to fulfill Gandhi s dream, democracy will be strengthened

उपराज्यपाल सिन्हा बोले- गांधी के सपनों को पूरा करने के लिए एक साथ आएं, जमीनी स्तर पर मजबूत होगा लोकतंत्र

Thu, 13 Aug 2020 02:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 13 Aug 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Lieutenant Governor manoj Sinha said Come together to fulfill Gandhi s dream, democracy will be strengthened
पंचायतों और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते उपराज्यपाल - फोटो : सोशल मीडिया

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में पंचायत प्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था जल्दी ही और पुख्ता की जाएगी। साथ ही जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कुछ कदम उठाए जा चुके हैं, कुछ और उठाए जाएंगे। हालांकि प्रतिनिधियों को खुद भी ऐहतियात बरतनी होगी। बुधवार को सिन्हा ने उपराज्यपाल का पद संभालने के बाद पहली बार अपने सार्वजनिक संबोधन में यह आश्वासन दिया। सिन्हा ने कहा, हमें ग्रामीण सशक्तीकरण के गांधी जी के सपने को पूरा करने के लिए एक साथ आना होगा। ताकि हम आम लोगों तक पहुंच समान विकास की अवधारणा के साथ पहुंच सकें।

विज्ञापन


शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में पंचायतों और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि अगस्त के महीने का भारत के इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। जम्मू-कश्मीर में पिछले 70 साल के दौरान जनता को क्या मिला इस पर मंथन करने की जरूरत है।
विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई। यहां के लोगों का विकास प्राथमिकता के साथ केंद्र के एजेंडे में शामिल है। पिछले दो वर्षों के दौरान जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की आवाज को मजबूत करने के लिए संस्थाओं को सशक्त बनाने की कोशिश की गई। इसका प्रभाव जमीन पर दिखने लगा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में हाल ही में हुई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों की हत्याओं पर उन्होंने कहा कि हमने कई प्रतिनिधियों को खो दिया है। आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी। हमारी सहानुभूति उनके परिवारों के साथ है। प्रशासन हमेशा उनके साथ खड़ा है। हम पंचायत प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए और बेहतर प्रबंध करेंगे। साथ ही हमें सुरक्षा की रणनीति बनाते समय और सतर्क रहना होगा।

बिना किसी भेदभाव के लिए जम्मू-कश्मीर का विकास होगाः उपराज्यपाल

उपराज्यपाल ने कहा कि उनकी अगुवाई में प्रशासन प्रदेश के लोगों के सम्मानजनक और शांतिपूर्ण जीवन को सुनिश्चित करने और बेहतर माहौल बनाने के लिए बातचीत शुरू करेगा। बिना किसी भेदभाव के लिए जम्मू-कश्मीर का विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने मुझे प्रदेश का विकास तेजी से करने के लिए कहा है। इसके लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
उपराज्यपाल सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की अफसरों को सलाह देते हुए कहा कि जनता का पैसा सिर्फ आम आदमी के हित में ही खर्च होना चाहिए। हमें बदलाव की शुरुआत खुद से करनी होगी। उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता को सरकार से काफी आशाएं हैं। नई पीढ़ी हमारी ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।

पंचायती राज कानून यहां सबसे ज्यादा सशक्तः उपराज्यपाल

सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पंचायत राज कानून देश के अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में ज्यादा बेहतर और मजबूत हैं। जब हम बदलाव की बात करते हैं तो पहले खुद को बदलने की जरूरत होती है। जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र फले-फूले इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा।

विकास कार्यों पर काफी टेबल बुक का विमोचन
उपराज्यपाल ने एक साल में जम्मू-कश्मीर में विकास की उपलब्धियां बताने वाली काफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं, पंचायत और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed