{"_id":"6897b1695f42e544320eaae5","slug":"lg-statement-jammu-news-c-10-jam1003-682644-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों ने सबसे ज्यादा मंदिर तोड़े, अब हो रहा जीर्णोद्धार : सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों ने सबसे ज्यादा मंदिर तोड़े, अब हो रहा जीर्णोद्धार : सिन्हा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- उपराज्यपाल बोले - जहां मंदिर तोड़े गए वहीं हो रहा निर्माण
- पहलगाम हमले में शामिल आतंकी मारे गए तो चैन से सो पाया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आतंकवाद के दौरान सबसे ज्यादा मंदिर तोड़े गए। अब उन्हीं मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, इसलिए मंदिरों का निर्माण ज्यादा दिखता है। एलजी ने शनिवार को एक साक्षात्कार में यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा, आतंकियों ने जिन मंदिरों को तोड़ा है, उन्हें उसी जगह बनाया जा रहा है। मंदिर ही नहीं गुरुद्वारा, मस्जिद और गिरजाघर भी बने हैं। उन्होंने पहलगाम हमले में सुरक्षा पर चूक के सवाल पर कहा, जब तीनों आतंकवादी मारे गए तो चैन की नींद आई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को समझना चाहिए कि अब कश्मीर में पत्थर नहीं चलते और लोग शांत हैं। उन्हें देखना चाहिए कि बदलाव कैसे हुए हैं। सिन्हा ने कहा, तिलक लगाना संस्कार है। तिलक के साथ मुहर्रम के जुलूस में शामिल होता हूं। प्रदेश सरकार के कामकाज में बाधा के आरोप तथ्य से दूर हैं। उनके पास सुरक्षा, ऑल इंडिया सर्विसेज हैं और वे अपनी सीमाएं जानते हैं। उन्होंने कहा, 13 जुलाई को कुछ लोग महत्वपूर्ण दिन मानते हैं। प्रतिबंध एक ही दिन का रहता है। 14 जुलाई को सभी मुख्यद्वार से जा रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री ऊंची दीवार से कूद गए। पुलिस कर्मी उन्हें चोट न लगे, सिर्फ इस बात से रोक रहे थे।
-- -- -- पीड़ित परिवारों को नियुक्ति पत्र
सिन्हा ने कहा, जम्मू-कश्मीर में 11 हजार लोगों की हत्या हुई है, उन्हीं के परिवारों को नौकरी दी गई है। पीड़ित परिवारों ने अपना दुखड़ा सुनाया। हत्या और जमीन पर कब्जा करने की बात कही। पीड़ितों को नौकरी और जमीन वापस दिलाई जाएगी। स्वरोजगार के साधन मुहैया करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -
दरबार प्रथा खत्म, ऑनलाइन काम शुरू
एलजी ने कहा, जम्मू-कश्मीर में अक्टूबर में दरबार जाता था और अप्रैल में आता था। ट्रकों में फाइलें जाती थीं। बड़ी मात्रा में कमरे लिए जाते थे। ऑनलाइन काम करने का 2020 में फैसला लिया गया। अब जम्मू-कश्मीर मध्यप्रदेश को पछाड़कर पहला राज्य बन गया है।
-- -- -
अनुच्छेद 370 हटने के बाद कम हुआ मौत का आंकड़ा
उपराज्यपाल ने कहा, अनुच्छेद 370 हटाने के बाद सुरक्षा अधिकारियों और आम लोगों की मौत में 80 फीसदी की कमी आई है। आतंकियों की भर्ती न के बराबर है। अब पाकिस्तान का भय खत्म हो गया है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हफ्तों तक प्रदर्शन हुआ। आतंकवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। पहलगाम के बाद पंजीकरण बंद हो गया था। आपरेशन सिंदूर के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्री पंजीकरण कराने लगे। चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।
-- -- -- --
मुलायम सिंह यादव ने दिया था ऑफर
उपराज्यपाल मनोज सिंह ने कहा, मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी में आने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। इसके बाद भाजपा ने 2014 में रेल राज्य मंत्री बनाया। कोयले की कोठरी में कालिख न लगे, इसका प्रयास किया। टेलिकॉम मिनिस्टर बनते ही बेटे को नौकरी छोड़ने के लिए कहा। बेटा चीन की एक कंपनी में इंजीनियर था। उन्होंने कहा, नितिन गडकरी प्रयास कर रहे हैं कि गाड़ी न पलटे, लेकिन गाड़ी पलट जाती है।