फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG Sinha said, Jammu and Kashmir will be included in PM's dream of developed India by 2047

एलजी सिन्हा: 2047 तक विकसित भारत के पीएम के सपने में शामिल होगा जम्मू कश्मीर, प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास

Fri, 31 Mar 2023 02:15 AM IST
विमल शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 31 Mar 2023 02:15 AM IST
सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि हम चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर प्रधानमंत्री के उस सपने का हिस्सा बने जिसे उन्होंने 2047 में भारत के लिए देखा है। हम चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर का योगदान दूसरों से कम न हो। 

विज्ञापन
LG Sinha said, Jammu and Kashmir will be included in PM's dream of developed India by 2047
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं। कुछ लोगों की ओर से बाधाएं खड़ी किए जाने के बावजूद, 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने में केंद्र शासित प्रदेश को भी शामिल किया जा सके, यह सुनिश्चित करने के हम अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


यह बात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को एक कार्यक्रम में कही। मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द कर दिया था और राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर प्रधानमंत्री के उस सपने का हिस्सा बने जिसे उन्होंने 2047 में भारत के लिए देखा है। हम चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर का योगदान दूसरों से कम न हो। जम्मू-कश्मीर में जमीनी हालात में बदलाव न केवल दिखाई दे रहे हैं, बल्कि लोग भी इसे महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले समय में घरों की छतों पर तिरंगा लहराएगा। पुलवामा जो कभी आतंकवादी हमले की घटना के चलते पहचाना जाता था, यहां बीते वर्ष 13 और 14 अगस्त को 10,000 लोगों ने तिरंगे के साथ रैली निकाली थी। यह एक बड़ा बदलाव है। 

अब नहीं होती अलगाववादियों की ओर से प्रायोजित हड़ताल

सिन्हा ने कहा, अब अलगाववादियों की ओर से प्रायोजित कोई हड़ताल नहीं होती। सिनेमा हॉल फिर से खुल गए हैं। जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम ने रात की बस सेवा शुरू कर दी है। लोगों को देर रात भी डल झील में शिकारा की सवारी का आनंद लेते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed