फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG Sinha said: Don't spare the guilty, don't tease the innocent, the work being done in Jammu and Kashmir

आतंकवाद अपने अंतिम चरण में: LG बोले- गुनहगारों को छोड़ो मत, बेगुनाह को छेड़ो नहीं की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में हो रहा काम

Sat, 11 Jun 2022 05:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 05:59 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुलगाम जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कहा निर्दोष लोगों की टारगेट किलिंग हुई हैं। इसकी समाज को इसकी निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद अपने अंतिम चरण में है। 

विज्ञापन
LG Sinha said: Don't spare the guilty, don't tease the innocent, the work being done in Jammu and Kashmir
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि गुनहगार को छोड़ो मत, बेगुनाह को छेड़ो मत की तर्ज पर काम किया जा रहा है। इस बात को दोहराया कि घाटी में  डेस्पेरेशन (बौखलाहट) में आतंकी काम कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि सुरक्षाबलों को आक्रोशित कर कुछ गलती कराई जाए जिस से लोग सड़कों पे आए और हालात खराब हो, उपराज्यपाल के अनुसार ऐसा कुछ भी सुरक्षाबलों द्वारा नही होगा।

विज्ञापन

निर्दोष लोगों की टारगेट किलिंग हुई

सिन्हा ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में कार्यक्रम के दौरान कहा निर्दोष लोगों की टारगेट किलिंग हुई हैं। इसका समाज को इसकी निंदा करनी चाहिए। बच्चों को शिक्षा देने वाली एक महिला शिक्षिका की हत्या कर दी गयी। अगर समाज इसकी निंदा नहीं करता है, तो मुझे लगता है कि हम अपने कर्तव्यों से दूर हो रहे हैं।

विज्ञापन

आतंकवाद अपने अंतिम चरण में है

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन गुनहगार को छोड़ो मत, और बेगुनाह को छेड़ो मत की नीति पर चलता है। आतंकवाद अपने अंतिम चरण में है और जब मोमबत्ती बुझने वाली होती है, तो उसकी लौ तेज हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed