फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG Sinha: G20 summit matter pride people of Jammu Kashmir

एलजी सिन्हा: जी 20 शिखर सम्मेलन प्रदेश के लिए गौरव की बात, अमूल्य संस्कृति दिखाने का ऐतिहासिक अवसर

Mon, 22 May 2023 11:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 11:40 AM IST
सार

अवाम की आवाज कार्यक्रम में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कठुआ की नीलम रानी की उद्यमशीलता की सराहना की। इसके अलावा अनंतनाग के गौहर जबीना का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन
LG Sinha: G20 summit matter pride people of Jammu Kashmir
अवाम के अवाज के दौरान एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अवाम की आवाज कार्यक्रम में कहा कि श्रीनगर में होने वाले जी 20 शिखर सम्मेलन प्रदेश के लोगों के लिए गौरव की बात है। केंद्रशासित प्रदेश के 13 मिलियन लोगों के लिए यह आयोजन अमूल्य संस्कृति, विरासत, पर्यटन और गर्मजोशी से भरे आतिथ्य का प्रदर्शन करने का ऐतिहासिक अवसर है।

विज्ञापन


सभी देशवासियों को आगे आकर इस यादगार आयोजन का हिस्सा बनना चाहिए। जी 20 के सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85%, वैश्विक व्यापार के 75% से अधिक और विश्व की 60% से अधिक आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन


यह आयोजन वसुधैव कुटुंबकम के साझा दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के साथ जम्मू के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देगा। एलजी ने कहा कि जिला प्रशासन बांदीपोरा वुलर झील के किनारे स्थित अरगाम गांव को बदलने के मिशन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरगाम को स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी के साथ जल्द ही देश के सबसे बड़े बुक विलेज में बदल दिया जाएगा। अनंतनाग के सगम गांव के किसान अपनी सुगंध के लिए प्रसिद्ध विरासती फसल मुश्कबुदजी को पुनर्जीवित कर रहे हैं। उन्होंने कठुआ की नीलम रानी के उद्यमशीलता की सराहना की।

कहा कि नीलम ने स्थानीय महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ बसोहली के पश्मीना शॉल के बाजार को व्यापक स्तर पर पहुंचाया है। अनंतनाग के गौहर जबीना ने कश्मीर डिवीजन में पहली कीवी नर्सरी 'ग्रीन पॉश नर्सरी यूनिट' की स्थापना की है।

उनकी उपलब्धियां स्थानीय लोगों और नवोदित उद्यमियों को प्रेरित कर रही हैं। उधमपुर के रोहित सलारिया बेरोजगारों को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सोहन सिंह बलोरिया नवोदित कलाकारों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। कुलगाम के डॉ रिजवान रूमी और पुलवामा के एहसान कुद्दुसी ने बागवानी क्षेत्र में युवाओं को जोड़ रहे हैं।


श्रीनगर की साइमा मुश्ताक और जम्मू की संचिता प्रधान ने प्रदेश की प्रसिद्ध लोक कलाओं और शिल्प को बढ़ावा देने के लिए साझा कदम उठाए हैं। डोडा की हुमेराह बलवान, सांबा की रिधम गुप्ता और जम्मू की अपूर्वा मिश्रा ने बालिकाओं के सशक्तिकरण पर सुझाव साझा किए हैं।



अनंतनाग के मुश्ताक अहमद शेख और जम्मू के डॉ कुमार सौरभ ने जल संरक्षण और झील के कायाकल्प के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी का सुझाव दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed