फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG said: Large groups of Saudi expressed willingness to invest in Jammu and Kashmir, praised the Indian pavilion at Expo 2020

एलजी बोले: सऊदी के बड़े समूहों ने जम्मू-कश्मीर में निवेश की जताई इच्छा, एक्सपो 2020 में भारतीय पवेलियन की प्रशंसा की

Fri, 07 Jan 2022 01:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 07 Jan 2022 01:58 AM IST
सार


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में निवेश करने के लिए देश-विदेश से निवेशक आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की कला, संस्कृति, शिल्प कला से देश-दुनिया के लोग सीधे तौर पर रूबरू हो रहे हैं। उपराज्यपाल वीरवार को दुबई में आयोजित एक्सपो 2020 में बोल रहे थे। 

विज्ञापन
LG said: Large groups of Saudi expressed willingness to invest in Jammu and Kashmir, praised the Indian pavilion at Expo 2020
दुबई में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में निवेश करने के लिए पूरी दुनिया के निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। सऊदी अरब से जिस तरह से भारत का रिश्ता है और विशेषतौर पर जम्मू-कश्मीर से जिस तरह बढ़ता जा रहा है, ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कई बड़े समूह यहां निवेश करेंगे। इसके लिए कई समूहों ने इच्छा जाहिर की है। उपराज्यपाल वीरवार को दुबई में आयोजित एक्सपो 2020 में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि एक्सपो में लगाए गए भारतीय पवेलियन में जम्मू-कश्मीर को विशेष तौर पर आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसके लिए जम्मू-कश्मीर के उद्योग, संस्कृति, पर्यटन विभाग सहित अन्य संस्थानों ने बेहतर प्रयास किए हैं। कहा, मैं पहली बार इस एक्सपो में आया हूं, लेकिन भारत का पवेलियन देखने के बाद निश्चित रूप से गर्व महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन


समें 75 वर्ष की देश की उपलब्धियों को हमने बताया है। नए भारत की तस्वीर को दिखाने की भी कोशिश की गई है। भारत की संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत को यहां प्रदर्शित करने के साथ देश की आर्थिक और वैज्ञानिक क्षमता को दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सपो में दुनियाभर से आने वाले लोग आकर्षित हो रहे हैं। जहां तक जम्मू-कश्मीर का सवाल है तो इस तरह के आयोजन में पहली बार प्रदेश की हिस्सेदारी हुई है। इसमें जम्मू-कश्मीर की कला, संस्कृति, शिल्प कला से प्रत्यक्ष रूप से लोगों को रूबरू कराया जा रहा है। 

सुल्तान से मिलकर एलजी ने की निवेश पर चर्चा
दुबई यात्रा के दौरान उपराज्यपाल ने डीपी वर्ल्ड, दुबई के समूह चेयरमैन व सीईओ सुल्तान अहमद बिन सुलेयम से मुलाकात में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा की।


गत दिवस दुबई में लुलू समूह ने जम्मू-कश्मीर के साथ विभिन्न क्षेत्रों के लिए निवेश के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें कश्मीर में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने पर जोर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed