{"_id":"646a8657b1f3ee90750bae0c","slug":"lg-road-srinagar-inagoration-jammu-news-c-10-jam1008-121715-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: सड़क परियोजनाओं से प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में आ रही खुशहाली- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: सड़क परियोजनाओं से प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में आ रही खुशहाली- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
Mon, 22 May 2023 01:39 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:39 PM IST
सार
उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन प्रदेश की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए सभी अहम व्यवसायिक केंद्रों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा
- फोटो : पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क ढांचागत परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में भी खुशहाली आ रही है। यह बातें उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को सड़क एवं भवन निर्माण विभाग जम्मू की तरफ से 186.14 करोड़ की राशि से निर्मित 75 सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण अवसर पर कहीं। यह परियोजनाएं रियासी, उधमपुर, डोडा, सांबा, कठुआ, कुलगाम और बारामूला में हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन प्रदेश की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए सभी अहम व्यवसायिक केंद्रों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क नेटवर्क के मजबूत होने से अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को काफी लाभ मिलेगा। जम्मू-कश्मीर में सामाजिक और आर्थिक विकास की गति बढ़ाई गई है और सभी सरकरी योजनाओं का लाभ आखिरी कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे इसे सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार नागरिक केंद्र नीतियों को लागू कर रही है, ताकि नागरिकों की आकांक्षाओं की पूर्ति हो सके। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियेां और सरकारी विभागों के अधिकारियों के शानदार कार्य से योजनाओं को लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। इस मौके पर मुख्य सचिव डाॅ. अरुण कुमार मेहता और लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन