फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG Mathur said: Students will study in Ladakhi, becoming a dictionary of folk songs

लद्दाख के एलजी बोले: छात्र लद्दाखी में पढ़ेंगे, संस्कृति से जोड़े जाएंगे बच्चे, लोकगीतों का बन रहा शब्दकोष

Tue, 08 Nov 2022 12:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 08 Nov 2022 12:09 AM IST
सार

एलजी ने कहा, युवाओं को अपनी पहचान, संस्कृति और समृद्ध विरासत में भरोसा रखना होगा। इसमें लेह और कारगिल की स्वायत्त परिषदों व पंचायतों को भूमिका निभानी होगी।

विज्ञापन
LG Mathur said: Students will study in Ladakhi, becoming a dictionary of folk songs
लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर - फोटो : पीआरओ

विस्तार

लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने कहा, प्रदेश में बच्चों को लद्दाख की स्थानीय भाषाओं में पढ़ाया जाएगा। प्रशासन की ओर से लद्दाखी शब्दकोष बनाया जा रहा है। इसमें 25 हजार शब्द, एक हजार लोक गीत और 4500 लेख शामिल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


लद्दाख के समृद्ध साहित्य और संस्कृति को स्कूली बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। इस लक्ष्य को हासिल करने में साहित्यिक लोगों की बड़ी भूमिका होगी। एलजी लद्दाख कला, संस्कृति और भाषा अकादमी की ओर से आयोजित साहित्य सम्मेलन को वर्चअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, दूसरे प्रदेशों के लोगों को लगता है कि लद्दाख बहुत दूरदराज का क्षेत्र है, जबकि यहां का साहित्य और संस्कृति बहुत पुरानी है। प्रदेश में 10 हजार साल पुराने पेट्रोग्लिफ (पत्थरों पर उकेरी गईं कृतियां) मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में हमें मिलकर समाज और युवाओं को इस समृद्ध विरासत से जोड़ना होगा। एलजी ने कहा, युवाओं को अपनी पहचान, संस्कृति और समृद्ध विरासत में भरोसा रखना होगा। इसमें लेह और कारगिल की स्वायत्त परिषदों व पंचायतों को भूमिका निभानी होगी।

...ताकि सोशल मीडिया न डाल पाए असर

एलजी ने कहा, हमें युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से इस कदर जोड़ना है कि उस पर सोशल मीडिया संस्कृति प्रतिकूल प्रभाव न डाल सके। लद्दाखी साहित्य और पुस्तकों को स्थानीय पुस्तकालयों में उपलब्ध कराने से यह लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed