फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: lg manoj sinha said Stone pelters relegated to the pages of history

जम्मू कश्मीर: पत्थरबाजी करने वाले इतिहास के पन्नों में सिमट गए, अब प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास

Mon, 07 Aug 2023 10:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 07 Aug 2023 10:52 AM IST
सार

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण के पूरा होने के बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने पर फैसला चुनाव आयोग को लेना है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन चुनाव आयोग के फैसले का पालन करेगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: lg manoj sinha said Stone pelters relegated to the pages of history
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के उकसावे पर घाटी में पत्थरबाजी करने वाले अलगाववादी और आतंकवादी संगठनों का अस्तित्व इतिहास के पन्नों में सिमट कर रहा गया है। जम्मू-कश्मीर का तेजी से विकास हो रहा है। अनुच्छेद 370 हटने के चार साल बाद शांति यहां के लोगों का मूलमंत्र बन चुकी है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान मनोज सिन्हा ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण के पूरा होने के बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने पर फैसला चुनाव आयोग को लेना है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन चुनाव आयोग के फैसले का पालन करेगा। विभिन्न स्थानीय निकायों के 32 हजार से अधिक निर्वाचित प्रतिनिधि केंद्र शासित प्रदेश में निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


कश्मीरी पंडितों की हत्याएं होने के एक सवाल के जवाब में सिन्हा ने कहा कि ऐसे मामलों में गिरावट आई है। मोदी सरकार ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को माफ करने वाली नहीं है। कहा कि हम ऐसा माहौल बनाने के लिए काम कर रहे हैं कि ऐसी कोई घटना न हो। इसके बावजूद कई बार छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में कहा था कि परिसीमन प्रक्रिया के बाद विधानसभा चुनाव होंगे और जम्मू-कश्मीर को भी उचित समय पर राज्य का दर्जा भी मिलेगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर जो लोग सांविधानिक पदों पर रहे हैं, अगर वे सांविधानिक प्रक्रिया को नहीं समझते हैं तो उनकी समस्याओं का कोई इलाज नहीं है।


गैर-भाजपा सरकारों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पहले कि सरकारें आतंकवादियों से समझौता करके प्रदेश के ढांचागत व्यवस्था को चौपट कर दिया था, लेकिन मोदी सरकार में बदलाव साफ दिख रहा है। यहां 34 साल बाद आशूरा का जुलूस निकल रहा है। श्रीनगर में रात के समय लोग खरीदारी करने के लिए निकल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed