फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG manoj sinha inaugurates Tripti Bhojanalaya and Prasad Kendra at Mata Vaishno Devi Bhawan

Katra: माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे LG, भवन में तृप्ति भोजनालय और प्रसाद केंद्र का किया उद्घाटन

Mon, 20 Feb 2023 12:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 20 Feb 2023 12:57 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भवन में तृप्ति भोजनालय और प्रसाद केंद्र का उद्घाटन किया। भवन परिसर में अत्याधुनिक दुर्गा भवन इमारत की छत पर श्राइन बोर्ड ने अत्याधुनिक तृप्ति भोजनालय का निर्माण किया है।

विज्ञापन
LG manoj sinha inaugurates Tripti Bhojanalaya and Prasad Kendra at Mata Vaishno Devi Bhawan
LG Manoj Sinha - फोटो : इंटरनेट

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल एवं माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा सोमवार को माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भवन में तृप्ति भोजनालय और प्रसाद केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने माता वैष्णो देवी के मंदिर में माथा टेका और जम्मू कश्मीर में प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन

LG manoj sinha inaugurates Tripti Bhojanalaya and Prasad Kendra at Mata Vaishno Devi Bhawan
प्रसाद केंद्र - फोटो : इंटरनेट

तृप्ति भोजनालय में श्रद्धालुओं को अत्याधुनिक भोजन की सुविधा मिलेगी। भवन परिसर में अत्याधुनिक दुर्गा भवन इमारत की छत पर श्राइन बोर्ड ने अत्याधुनिक तृप्ति भोजनालय का निर्माण किया है। इस विशाल भोजनालय में एक ही समय में एक साथ 150 के करीब श्रद्धालु भोजन कर सकेंगे। तृप्ति भोजनालय में श्रद्धालुओं को उत्तर भारतीय भोजन के साथ ही साउथ इंडियन, कॉन्टिनेंटल, चाय, कॉफी, दूध के साथ ही सैंडविच आदि उपलब्ध होंगे। शुद्ध जल की व्यवस्था को लेकर भोजनालय में आरओ युक्त वाटर एटीएम स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

LG manoj sinha inaugurates Tripti Bhojanalaya and Prasad Kendra at Mata Vaishno Devi Bhawan
प्रसाद केंद्र - फोटो : इंटरनेट

इसके साथ ही श्रद्धालुओं को बोतल बंद पानी भी उपलब्ध होगा। अत्याधुनिक तृप्ति भोजनालय पूरी तरफ से वातानुकूलित होगा। यहां डिजिटल पेमेंट का भी प्रावधान रखा गया है। वहीं, भवन परिसर में शुरू किए गए प्रसाद केंद्र में श्रद्धालुओं को पैक युक्त मां वैष्णो देवी का प्रसाद उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed