{"_id":"6495553569d3d4c23c0df42b","slug":"lg-manoj-sinha-inaugurates-digital-movie-theatre-at-kishtwar-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Theater in J&K: किश्तवाड़ में तीन दशक के बाद लौटा बड़े पर्दे का दौर, LG ने किया थियेटर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Theater in J&K: किश्तवाड़ में तीन दशक के बाद लौटा बड़े पर्दे का दौर, LG ने किया थियेटर का शुभारंभ
Fri, 23 Jun 2023 01:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:48 PM IST
सार
उपराज्यपाल ने कहा कि अमृत काल में जम्मू-कश्मीर शांति और विकास के एक नए युग का गवाह बन रहा है। किश्तवाड़ में लगभग तीन दशकों के बाद एक मूवी थियेटर का शुभारंभ आकांक्षी समाज का प्रतीक है।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब तीन दशक के बाद जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ में एक बार बड़े पर्दे का दौर लौटा है। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डिजिटल मूवी थिएटर का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल ने जिले में फिल्म संस्कृति की वापसी पर किश्तवाड़ के लोगों, जिला प्रशासन और सभी हितधारकों को बधाई दी।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा, 'अमृत काल में जम्मू-कश्मीर शांति और विकास के एक नए युग का गवाह बन रहा है। किश्तवाड़ में लगभग तीन दशकों के बाद एक मूवी थियेटर का शुभारंभ आकांक्षी समाज का प्रतीक है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कला और रचनात्मकता सभी सीमाओं को पार करती है और लोगों को करीब लाती है। सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह संस्कृति, समाज का अभिन्न अंग है और हमारे आसपास हो रहे बदलाव का प्रतिबिंब भी है।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में फिल्म पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उपराज्यपाल ने कहा, बच्चों के लिए यह मूवी-थिएटर और इंफोटेनमेंट सेंटर स्थानीय प्रतिभा की क्षमता का दोहन करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
उपराज्यपाल ने फिल्म उद्योग के साथ जम्मू-कश्मीर के संबंधों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को साझा किया। उन्होंने कहा कि आज जम्मू कश्मीर फिल्म निर्माताओं के लिए सबसे पसंदीदा जगह बन गया है और पिछले साल यहां 300 से ज्यादा फिल्में और वेब सीरीज फिल्माई गईं। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को भी बड़े अवसर मिल रहे हैं।
उपराज्यपाल ने कहा, जुलाई महीने में तीन और सिनेमा हॉल खोले जाएंगे। ये सिनेमा हॉल युवाओं के लिए सूचना और विचारों के आदान-प्रदान का केंद्र भी बनेंगे। प्रगतिशील और समावेशी जम्मू कश्मीर के विकास में युवाओं की आकांक्षा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उपराज्यपाल ने आगे कहा, हम उनके समग्र विकास के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
टीआरसी किश्तवाड़ में इनोवेटिव एडू-इन्फोटेनमेंट डिजिटल मूवी थिएटर जनता की मांग को पूरा करने और लोगों को मनोरंजन की सुविधाएं प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन किश्तवाड़, किश्तवाड़ विकास प्राधिकरण और पिक्चर टाइम का सहयोगात्मक प्रयास है।