{"_id":"65dd7087f8b33b7fea052db9","slug":"lg-manoj-sinha-inaugurate-second-aerosol-winter-school-in-central-university-of-jammu-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CUJ: दूसरे एरोसोल विंटर स्कूल का उद्घाटन, रोसोल रिसर्च इंस्ट्रूमेंटेशन सेंटर के लिए 1.5 करोड़ रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CUJ: दूसरे एरोसोल विंटर स्कूल का उद्घाटन, रोसोल रिसर्च इंस्ट्रूमेंटेशन सेंटर के लिए 1.5 करोड़ रुपये मंजूर
Tue, 27 Feb 2024 10:48 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:48 AM IST
सार
उप राज्यपाल ने वायु गुणवत्ता अध्ययन के लिए आवश्यक उपकरण और विश्लेषणात्मक तकनीकों के साथ-साथ रिमोट सेंसिंग टूल पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय, सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय लद्दाख और भारतीय राष्ट्रीय युवा विज्ञान अकादमी के संयुक्त प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय
- फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर
विस्तार
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि वायु प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। इससे निपटने के लिए सहयोग के साथ-साथ अंतर क्षेत्रीय समन्वय बनाएं। स्वच्छ हवा जीवन को बढ़ाती है। समय आ गया है कि हम स्वच्छ हवा की उपलब्धता बनाए रखें। यह बातें उन्होंने सोमवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय के दूसरे एरोसोल विंटर स्कूल के उद्घाटन अवसर पर कहीं। इस मौके पर एरोसोल रिसर्च इंस्ट्रूमेंटेशन सेंटर के लिए 1.5 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।
विज्ञापन
उप राज्यपाल ने वायु गुणवत्ता अध्ययन के लिए आवश्यक उपकरण और विश्लेषणात्मक तकनीकों के साथ-साथ रिमोट सेंसिंग टूल पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय, सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय लद्दाख और भारतीय राष्ट्रीय युवा विज्ञान अकादमी के संयुक्त प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रकृति हमें अतीत के गलत कदमों से उचित सबक सीखने और स्वच्छ एवं हरित ग्रह की दिशा में काम करने की याद दिला रही है। वायु प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने संकल्प लिया है। सिन्हा ने स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी निगरानी नेटवर्क और समावेशी सार्वजनिक भागीदारी और क्षमता निर्माण उपायों का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा और संरक्षण का समय आ गया है। प्रदूषण नियंत्रण समिति और अन्य प्रमुख हितधारकों को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत दर्ज प्रगति का आकलन और समीक्षा करने का निर्देश दिया।
जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिमालयन एरोसोल रिसर्च इंस्ट्रुमेंटेशन सेंटर को मजबूत करने के लिए वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग की ओर से 1.5 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की। इस मौके पर संकल्प योजना के तहत सांबा जिले में क्षमता निर्माण और कौशल पाठ्यक्रमों के लिए जिला कौशल समिति सांबा और स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज, जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीच एक सेवा स्तर समझौता किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के कुलपति प्रो. संजीव जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन विभाग धीरज गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।