फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG Manoj Sinha address radio program Awaam ki Awam said Agniveer will get 10% reservation in Jammu and Kashmir Police recruitment

आवाम की आवाज: जम्मू कश्मीर पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10 % आरक्षण- रेडियो कार्यक्रम में बोले LG

Sun, 17 Jul 2022 03:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 17 Jul 2022 03:57 PM IST
सार

उपराज्यपाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश में शांति, समृद्धि और सर्वांगीण प्रगति लाने के लिए नए सपनों, नए संकल्प के लिए सही अवसर प्रदान कर रहा है। पिछले दो महीने में श्रीनगर में 147 कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन
LG Manoj Sinha address radio program Awaam ki Awam said Agniveer will get 10% reservation in Jammu and Kashmir Police recruitment
LG Manoj Sinha - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। यह घोषणा रविवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि 10 फीसदी आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। अवाम की आवाज कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जम्मू के संकर्षण शर्मा और अक्षित शर्मा ने उन्हें पत्र लिख कर हाल ही में शुरू की गई अग्निपथ योजना के लिए कोचिंग सुविधाओं के प्रावधान का सुझाव दिया है। जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने अग्निवीर के लिए कमर कस ली है।

विज्ञापन


सभी जिलों में पुलिस के आला अधिकारी महीने में एक बार कोचिंग दें तो अभ्यर्थियों को सही दिशा मिलेगी। बहुत से ऐसे खेल के मैदान हैं जहां जिलों और ब्लॉकों में तैनात पुलिस बलों की खेल गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। भविष्य के अग्निवीरों को शारीरिक प्रशिक्षण के लिए उपयोग की छूट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


साथ ही निजी कंपनियों और एनजीओ में अभी से अग्निवीरों की लिए विशेष योजना बनाने की अपील की है। उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है। इस पर एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस में अग्निवीरों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण तत्काल लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिले सुझाव के लिए आला अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया। नौजवानों के कॅरिअर में सहायता मिशन यूथ और जम्मू जिला प्रशासन सुनियोजित कार्यक्रम चला रहा है। हमारा प्रयास होगा कि सभी जिलों में सेना, अर्द्धसैनिक बलों और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को हर प्रकार की सुविधाएं मिलें ताकि समावेशी विकास के संकल्प के साथ उनके सपनों को हकीकत में बदला जा सके। 

विद्यार्थियों को मिले वैदिक गणित की जानकारी

जम्मू के उमंग शर्मा ने प्राचीन भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञों के योगदान का उल्लेख किया है। उन्होंने सुझाव दिया है कि आधुनिक गणित और खगोल विज्ञान को आकार देने में ऐसे महान व्यक्तित्व के जीवन, उपलब्धियों और प्रभाव को प्रति सप्ताह में कम से कम एक घंटे के लिए स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। सभी स्कूलों में वैदिक गणित के बारे में बताया जाना चाहिए।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को  'आवाम की आवाज' रेडियो कार्यक्रम के 16वें एपिसोड को संबोधित किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह रेडियो कार्यक्रम जनभागीदारी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जवाबदेह, पारदर्शी और समावेशी शासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश में शांति, समृद्धि और सर्वांगीण प्रगति लाने के लिए नए सपनों, नए संकल्प के लिए सही अवसर प्रदान कर रहा है। पिछले दो महीने में श्रीनगर में 147 कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्य के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों के बारे में लोगों को बताया गया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता आधारित जीवंत समाज बनाने की पहल सुनिश्चित की जा रही है।

बडगाम की पंचायतों में चलाया गया जनभागीदारी अभियान

उपराज्यपाल ने बताया कि बडगाम में रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट ने सभी पंचायतों में जनभागीदारी चलाया है, जिसमें 35 हजार लोगों ने भाग लिया है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बडगाम 783 कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें महिला सशक्तिकरण के लिए भी कदम उठाए गए हैं।

गुड गवर्नेंस को सशक्त बना रहा उधमपुर प्रशासन

जिला उधमपुर प्रशासन 'बीम्स एम्पावरमेंट' पोर्टल के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से पता लगाया जा सकता है कि किस गांव में कितनी सरकारी योजनाएं चल रही है और उनका कार्य कहां तक पहुंचा है। वहीं, जिला किश्तवाड़ युवा संचालित पदयात्राओं का पर्याय बनता जा रहा है। इन पहलों का उद्देश्य स्थानीय लोगों को सूचना से लैस करना और प्रशासन और जनता के बीच की खाई को पाटना है।

जेके एरोमैटिक हर्ब्स स्टार्टअप की सराहना की

जम्मू की बक्शी नगर की गीतिका कोहली सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग संस्थान चला रही हैं। वहीं, जम्मू की पायल शर्मा 'जेके एरोमैटिक हर्ब्स' स्टार्टअप शुरू किया है। पायल नेचुरल केमिकल फ्री और आर्गेनिक प्रोडक्ट्स बना रही हैं। यह वीमेन इंटरप्रेन्योर की श्रेणी में पहला वेंचर है, जिसे केंद्र सरकार से मान्यता दी है। उपराज्यपाल ने प्रदेश के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

बिगड़े मौसम में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों का किया धन्यवाद

वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बिजली विभाग, सड़क निर्माण, जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कर्मियों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हाल ही में खराब मौसम की अवहेलना की और चौबीसों घंटे सेवाएं और संचालन सुनिश्चित किया।

जम्मू कश्मीर पुलिस में अग्निवीरों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण

जम्मू के संकर्षण शर्मा और अक्षित शर्मा ने उपराज्यपाल को पत्र लिख कर हाल ही में शुरू की गई अग्निपथ योजना के लिए कोचिंग सुविधाओं के प्रावधान का सुझाव दिया है। साथ ही निजी कंपनियों और एनजीओ में अभी से अग्निवीरों की लिए विशेष योजना बनाने की अपील की है। इस पर एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस में अग्निवीरों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण तत्काल लागू किया जाएगा और मिले सुझाव के लिए आला अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया।

सामुदायिक पुलिसिंग को मिले बढ़ावा

श्रीनगर के सैयद एजाज काशानी और बारामूला के आकिब तांत्रे ने लोगों और पुलिस के बीच तालमेल के प्रभावी माध्यम के रूप में सामुदायिक पुलिसिंग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सुझाव साझा दिए हैं। उनका कहना है कि लोकल पुलिस, मोहल्ला कमेटी, यूथ क्लब और मस्जिद कमेटी एनजीओ, सिविल डिफेंस यूनिट के तौर पर काम कर सकती है। इससे सुरक्षा के साथ ही संस्कृति, शिक्षा और विकास के विषयों पर लगातार चर्चा हो सकती है।
 
कूड़ा निस्तारण के प्रति ग्रामीणों को भी किया जाए जागरूक

अनंतनाग के रईस अहमद भट ने ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण का मुद्दा उठाया है। कूड़ा निस्तारण योजनाएं शहर को ध्यान में रख कर बनाए जाते हैं, लेकिन गांव में भी इसके लिए जागरूकता लाए जाने के लिए कार्यक्रम चलाए जाने की जरूरत है।

वहीं, बडगाम के मुश्ताक अहमद वानी ने सुझाव दिया कि जल निकायों के पुनरुद्धार और भूनिर्माण पर जल निकायों के कायाकल्प, सफाई और रखरखाव के लिए प्रशासन की तरफ से ठोस प्रयास किए जाने चाहिए।

कला के लिए उचित मंच प्रदान किया जाए

गांदरबल के शेख मिन्हाज ने कला शैलियों में युवा प्रतिभाओं की पहचान करने और उनकी क्षमताओं का दोहन करने के लिए उन्हें सही मंच प्रदान करने के लिए एक रोडमैप का सुझाव दिया है।



विद्यार्थियों को मिले वैदिक गणित की जानकारी

जम्मू के उमंग शर्मा ने प्राचीन भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञों के योगदान का उल्लेख किया है। उन्होंने सुझाव दिया है कि आधुनिक गणित और खगोल विज्ञान को आकार देने में ऐसे महान व्यक्तित्वों के जीवन, उपलब्धियों और प्रभाव को प्रति सप्ताह कम से कम एक घंटे के लिए स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। सभी स्कूलों में वैदिक गणित के बारे में बताया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed