फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG dedicates 7 power infrastructure projects worth Rs 10.11 crore to the public

एलजी ने 10.11 करोड़ रुपये की 7 विद्युत अवसंरचना परियोजनाएं जनता को समर्पित

विज्ञापन
LG dedicates 7 power infrastructure projects worth Rs 10.11 crore to the public
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बिजली ढांचे को सुधारने के लिए सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस राशि से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। विभाग अपनी योजनाओं में आम लोगाें को भी शामिल करे। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने यह बात कश्मीर संभाग में सात बिजली संरचना परियोजनाओं को जनसमर्पित करते हुए एक समारोह के दौरान कही।
विज्ञापन

एलजी ने कहा कि लोग बिजली बिलों का भुगतान करें। आने वाले समय में बिजली ढांचे को मजबूत किया जाएगा। पिछले तीन दशकों से केंद्र शासित प्रदेश के बिजली क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है। बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी घरों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के सरकार के उद्देश्य में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कश्मीर संभाग में नए रिसीविंग स्टेशन और बिजली वृद्धि सहित जनता को 10.11 करोड़ रुपये की सात बड़ी परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया गया। वहीं, नई परियोजनाओं को चार जिलों में शुरू किया जाएगा। इनमें पुलवामा, बांदीपोरा, गांदरबल और बडगाम से 30,400 परिवार लाभान्वित होंगे। अधूरी परियोजना के तहत पुलवामा में नए रिसीविंग स्टेशन के निर्माण से 3350 घरों की बिजली आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर प्रदेश में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पिछले तीन दशकों में शायद ही कोई काम किया गया हो। लोगों को बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, अब समस्या का हल तेज गति से किया जा रहा है। बांदीपोरा जिलों के तीन रिसीविंग स्टेशनों को लोगों के लाभ के लिए पर्याप्त एमवीए क्षमता के साथ जोड़ा गया है। अतिरिक्त 3.7 एमवीए क्षमता के साथ शादीपोरा और बांदीपोरा में मौजूदा रिसीविंग स्टेशन के विस्तार से पांच हजार परिवारों को लाभ मिलेगा।
इसी तरह, अजस में 2.3 एमवीए क्षमता के जुड़ने से 2900 परिवारों को लाभ होगा और 7.4 एमवीए की अतिरिक्त क्षमता वृद्धि के साथ मारकुंडल से जिलों के 5700 परिवारों को लाभ पहुंचेगा। बांदीपोरा में क्षमता वृद्धि से कुल मिलाकर 13600 परिवारों को लाभ होगा।
लोग करे बिजली बिलों का भुगतान
सरकार को बिजली क्षेत्र में भारी नुकसान हो रहा है। क्योंकि, लोग अपने बिलों का भुगतान नहीं कर रहे। कोई भी सरकार तब तक विश्वसनीय शक्ति प्रदान नहीं कर सकती जब तक नागरिक भुगतान करने का निर्णय नहीं लेते। लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि बिजली बिलों का भुगतान करें। यह प्रदेश के हित में है।

इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन
उद्घाटन की गई अन्य बिजली परियोजनाओं में मौजूदा रिसीविंग स्टेशन कुरहामा का 126 से 20 एमवीए, मौजूदा रिसीविंग स्टेशन नागम को 4+6.3 से बढ़ाकर 10+6.3 एमवीए, बडगाम और मौजूदा रिसीविंग स्टेशन वडवान को 236.3 से बढ़ाकर 2310 एमवी, बडगाम से क्रमश: 6750, 2600 और 4100 परिवारों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed