फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LeT masses men at border, attack feared on Barack Obama visit

ओबामा दौरा: घुसपैठ की ताक में आतंकी

Sat, 24 Jan 2015 08:30 AM IST
Updated Sat, 24 Jan 2015 08:30 AM IST
विज्ञापन
LeT masses men at border, attack feared on Barack Obama visit

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा के आतंकियों के भारत में घुसपैठ के प्रयास करने की सूचना मिली है। खुफिया एंजेसियों से मिले इनपुटों के बाद भारत और पाकिस्तान सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ को लेकर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सीमा पर बीएसएफ की अतिरिक्त यूनिट को तैनात किया गया है। आपको बताते चलें कि बीते कई दिनों से आतंकी सीमा पर घुसपैठ की कोशिश में हैं।

आतंकी भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिली इस जानकारी के बाद जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बीएसएफ की और टुकडि़यों को सीमा पर भेजा गया है।
विज्ञापन


आईबी के अलर्ट के बाद सीमा की सुरक्षा में लगे बीएसएफ ने सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस तैयार किया है। 12 टीमें नागरिक इलाकों में तैनात की गई हैं। अगर पाकिस्तान से आतंकी दाखिल होने की कोशिश करते हैं तो उन्हें रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने टेप की बातचीत

LeT masses men at border, attack feared on Barack Obama visit

सूत्रों ने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास लगभग रोजाना हो रहे हैं और घना कोहरा एवं कड़कड़ाती ठंड इस क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों के सामने एक बड़ी चुनौती पेश कर रही है।

तीन दिन पहले सुरक्षा बलॊ द्वारा टेप की गई बातचीत से ये संकेत मिले थे कि लश्कर-ए-तोएबा देश में कोई बड़ा हमला करने की साजिश रच रहा है और इसलिए इस सीमा के आसपास चौकसी को बढ़ाया जा रहा है।

अतिरिक्त सैनिक बीएसएफ के विशेष युद्धक दस्तों का हिस्सा हैं, जिन्हें दिन में और खासतौर पर रात के समय होने वाली अवैध घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed